Breaking News :
>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज>>बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव>>पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज>>लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

पारम्परिक कुमाऊँनी अंदाज़ में डिकारे पूजन के साथ मनाया गया लोक पर्व ‘हरेला’

  • कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, गढ़ी शाखा द्वारा किया गया सफल आयोजन।
  • कुमाऊँ में आज भी विशेष उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है “हरेले” का पावन पर्व।

[highlight]आज पूरे प्रदेश में वृहद रूप में पर्यावरणीय संरक्षण हेतु सभी के लिए एक जाना-माना पर्व हो गया है, कुमाऊँ की विशेष पहचान, हरियाली का प्रतीक ‘हरेला'[/highlight]

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, गढ़ी शाखा द्वारा आज, 16 जुलाई 2021को को प्राचीन शिव एवं हनुमान मंदिर कौलागढ़ में डिकारे पूजा के साथ उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल का प्रसिद्ध लोक पर्व ‘हरेला’ कार्यक्रम सफल रूप से संपन्न हुआ। जिसमें सर्वप्रथम पंडित काली प्रसाद नौटियाल द्वारा डिकारे अर्थात शिव परिवार की पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का भोग लगाकर एवं आरती करके पूजा का कार्य सम्पन्न किया गया। तत्पश्चात सभी बड़ों द्वारा अपने से छोटे लोगों को पाँव से शुरू करके सिर तक हरेला लगाकर आशीर्वचन दिए गए और उसके साथ ही गणेश भजन द्वारा शुभारंभ करके शिवजी, देवी माता तथा सभी देवी-देवताओं के भजन कीर्तन गाये गये।

कुमाऊँ की विशेष पहचान ‘हरेला’ हरियाली का प्रतीक आज पूरे प्रदेश में वृहद रूप में पर्यावरणीय संरक्षण हेतु सभी के लिए एक जाना-माना पर्व हो गया है। परंतु कुमाऊँ में आज भी हरेले लिए अन्य पर्वों की तरह विशेष उल्लास और उत्साह देखने को मिलता है। जिसमें नये कपड़ों के साथ विभिन्न प्रकार के पहाड़ी पकवान जैसे सिंगल, बड़े, पूरी, रोट, खीर, पुए, सें, हलवा, कचोरी, आलू के गुटके, भाँग की चटनी, अरबी, चने की सब्जी, रायता आदि सभी पकवान बड़े हर्षोल्लास के साथ बनाये एवं खाये जाते हैं। बीज के महत्व को समझने वाला और उस वर्तमान के बीज से, भविष्य में बड़े होने वाले पेड़ तक का सफर इस हरेला त्यौहार के माध्यम से पूर्ण होता है।

[highlight]पर्यावरण संरक्षण के साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और मेल-जोल की भावना को बढ़ाने वाला यह त्यौहार सभी के लिए मंगलकारी हो।[/highlight]

[box type=”shadow” ][/box]

[highlight]पर्यावरण संरक्षण के साथ आपसी प्रेम, सौहार्द और मेल-जोल की भावना को बढ़ाने वाला यह त्यौहार सभी के लिए मंगलकारी हो।[/highlight]

कार्यक्रम में पंडित श्री निवास नौटियाल, केन्द्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, महासचिव चंद्र शेखर जोशी, उपाध्यक्ष प्रेमा तिवारी, शाखा अध्यक्ष दामोदर कांडपाल, हरीश चंद्र पांडेय, केशव दत्त जोशी, गोपाल दत्त दुमका, शैलेश डोभाल एवं महिलाओं में श्रीमती पुष्पा पंत, कमला उप्रेती, रमा कांडपाल, उमा कांडपाल, शोभा जोशी, तनुजा तिवारी, रेणुका डबराल, सविता स्वरूप, मालती साहू, अंकिता कांडपाल, राघवी लोहनी, नेहा डबराल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबिता साह लोहनी द्वारा किया गया।

[highlight]कूर्मांचल परिषद परिवार की ओर से आप सभी को सपरिवार ‘हरेला’ की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें।[/highlight]

साभार : श्रीमती बबिता साह लोहनी

 

हरेला पर्व से सम्बंधित खबरें पढ़िए,
यहाँ क्लिक करें : https://akashgyanvatika.com/tree-plantation-by-cm-dhami-at-mdda-city-park-on-harela/

 https://akashgyanvatika.com/harela-festival-special-report/

https://akashgyanvatika.com/vrikshdaan-program-on-the-occasion-of-harela-parv/

https://akashgyanvatika.com/tree-plantation-is-done-by/

https://akashgyanvatika.com/harela-paryavaran-ke-prati-sneh-ka-prateek/

https://akashgyanvatika.com/governor-maurya-chief-minister-pushkar-singh-dhami-and-speaker-premchand-agrawal-greeted-the-people-of-the-state-on-the-occasion-of-harela/

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!