Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

भाजपा आज कर सकती है उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी की घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2022, शनिवार, नई दिल्ली राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंकाने वाली भाजपा आज उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। आज भाजपा द्वारा संसदीय बोर्ड की बैठक में उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने की संभावना है। बता दें कि इसके संसदीय बोर्ड में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य शामिल हैं जो इस नाम पर मुहर लगाएंगे। माना जा रहा है कि इस बार किसी अल्पसंख्यक वर्ग के चेहरे पर पार्टी दांव लगा सकती है।

सूत्रों के अनुसार सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में प्रमुख सहयोगी दलों को भी भाजपा अपने उम्मीदवार का नाम बताएगी। यह चुनाव पर आम सहमति लेने के लिए विभिन्न दलों के साथ एकराय होने का जरिया होगा। माना जा रहा है कि विपक्ष भी राष्ट्रपति चुनाव की तरह उपराष्ट्रपति चुनाव में भी साझा उम्मीदवार खड़ा कर सकता है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में भी एनडीए उम्मीदवार के पास पर्याप्त संख्याबल

  • राष्ट्रपति चुनाव की तरह उपराष्ट्रपति चुनाव में भी एनडीए उम्मीदवार के पास पर्याप्त संख्याबल होना तय माना जा रहा है।
  • इसके अलावा राष्ट्रपति चुनाव से पहले मिले संकेतों से ये माना जा रहा है कि इस चुनाव में भी भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को कुछ गैर कांग्रेसी विपक्षी दलों का समर्थन मिल सकता है।
  • इस चुनाव में भी बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस जैसे दल भाजपा का साथ दे सकते हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी का नाम सबसे ऊपर

भाजपा के उपराष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार में कई नेताओं के नाम शामिल हैं जिनके चुने जाने से एकबार फिर सभी लोग चौक सकते हैं। इन नामों में हाल ही में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय से इस्तीफा देने वाले मुख्तार अब्बास नकवी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। वहीं इसके साथ ही केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नजमा हेपतुल्ला के नाम भी चर्चा में है।

विदित रहे कि चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई है। चुनाव 6 अगस्त को होना है। गौरतलब है कि देश के अगले उपराष्ट्रपति जो राज्यसभा का अध्यक्ष भी होते हैं, उन्हें संसद के दोनों सदनों-लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य चुनते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!