Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों को वितरित किए जा रहे हैं गर्म कपड़े

जिला प्रशासन द्वारा 21 दिसम्बर 2023 से आज तक लगभग 2108 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किये गए हैं

जिलाधिकारी ने लोगों से अनुरोध किया कि अपने अनुपयोगी कपड़े जरूरतमंदों को भेंट करें

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 01 फरवरी 2024, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा 21 दिसम्बर 2023 से आज तक लगभग 2108 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किये गए हैं, जिनमें महिला, पुरूष तथा बच्चे शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि जिनके पास अतिरिक्त गर्म कपड़े हैं तथा उनका उपयोग नहीं कर रहे हैं वह स्मार्ट सिटी की बस में रखे बॉक्स में कपड़े भेंट कर सकते हैं, यदि कोई टोल फ्री नंबर 18001802525 पर कॉल करता है तो टीम घर पहुँचकर कपड़े एकत्रित करेगी तथा कलैक्शन सेन्टर से जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए जायेंगे। इसके अतिरिक्त स्मार्ट सिटी द्वारा चलाई जा रही इलैक्ट्रिक बस या स्मार्ट सिटी के आफिस सात्विक टावर कौलागढ़ रोड में भी कपडे़ भेंट किए जा सकते हैं। उन्होंने जनमानस से जिला प्रशासन की इस पहल में सहयोग करने की अपेक्षा की। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अपने अनुपयोगी कपड़े जरूरतमंदों को भेंट करें। उन्होंने कहा कि जो कपड़े हमें अनुपयोगी लग रहे हैं वह किसी जरूरतमंदों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, इसके लिए इस पुण्य कार्य में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारा एक प्रयास किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!