Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
फिल्म-जगतमनोरंजन

2026 के पहले दिन सामने आया ‘स्पिरिट’ का दमदार फर्स्ट लुक, संदीप रेड्डी वांगा ने शेयर किया पोस्टर

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरु र, 01 जनवरी 2026, मुम्बई। साल 2026 की शुरुआत सिनेमा प्रेमियों के लिए खास रही। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और सुपरस्टार प्रभास ने नए साल के पहले ही दिन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया। 1 जनवरी की देर रात सामने आए इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पोस्टर में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी का दमदार पहला लुक भी पहली बार सामने आया है।

संदीप रेड्डी वांगा ने शेयर किया पोस्टर
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “भारतीय सिनेमा… अपने AJANUBAHUDU / AJANUBAHU को देखें।” इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रशंसकों को नए साल 2026 की शुभकामनाएं भी दीं। पोस्टर रिलीज होते ही फैंस ने इसे लेकर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।

पोस्टर में दिखा दमदार अंदाज
पोस्टर में प्रभास घायल अवस्था में खिड़की के पास खड़े नजर आ रहे हैं। वे बिना शर्ट के ऑफ-व्हाइट पैंट और काले चश्मे में दिखाई दे रहे हैं, जो उनके किरदार को रहस्यमयी और गंभीर बनाता है। वहीं तृप्ति डिमरी देसी लुक में प्रभास की सिगरेट जलाती नजर आ रही हैं, जिससे दोनों के बीच की केमिस्ट्री और फिल्म के टोन का अंदाजा मिलता है।

‘स्पिरिट’ को लेकर बढ़ा इंतजार
‘स्पिरिट’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं और फिल्म में प्रभास व तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा प्रकाश राज, विवेक ओबेरॉय और कंचना अहम सहायक किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर यह भी चर्चा है कि कोरियाई अभिनेता डॉन ली इसमें नजर आ सकते हैं, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पोस्टर रिलीज के साथ ही ‘स्पिरिट’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है और फिल्म अब 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!