Breaking News :
>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अभिनव पहल : भविष्य की शिक्षा के लिए शिक्षकों को AI से कर रहा सशक्त>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
मनोरंजन

‘अप्रैल फूल’ डे के दिन टाइगर ने महकाई Box Office की बगिया और बाग़ी 2 की कमाई…

मुंबई। अगर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म बाग़ी 2 को साल 2018 में बॉक्स ऑफ़िस की सबसे अनप्रिडेकटेबल फिल्म माना जाय तो कोई गलत नहीं होगा। जबरदस्त ओपनिंग के बाद भारी गिरावट का झटका सहन करने वाली बाग़ी 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर रविवार को तूफ़ानी कमाई कर डाली है।

अहमद खान के निर्देशन में बनी टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म बाग़ी 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहला वीकेंड पूरा होने के साथ 73 करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है। रविवार को फिल्म ने 27 करोड़ 60 लाख रूपये का कलेक्शन किया है जबकि शनिवार को सिर्फ़ 20 करोड़ 40 लाख रूपये का कलेक्शन हुआ था। बाग़ी 2 ने जब 25 करोड़ 10 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी तो फिल्मों का ट्रेड बाज़ार हिल गया था क्योंकि फिल्म के ओपनिंग प्रेडिक्शन 12 करोड़ के आसपास थे।

साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनर रही बाग़ी 2 पहले वीकेंड के बाद अब कलेक्शन के मामले में दूसरे नंबर पर आ गई है। पहले नंबर पर संजय लीला भंसाली की पद्मावत है, जिसने तीन भाषाओं को मिला कर पेड प्रीव्यू और एक्सटेनडेड वीकेंड के साथ पांच दिनों में 114 करोड़ रूपये की कमाई की थी। अजय देवगन की रेड 41 करोड़ एक लाख रूपये के साथ तीसरे, अक्षय कुमार की पैड मैन 40 करोड़ पांच लाख रूपये के साथ चौथे और सोनू के टीटू की स्वीटी 26 करोड़ 57 लाख रूपये के साथ पांचवे स्थान पर है।

कुछ अहम् बातें …

दो साल पहले आई बागी ने पहले तीन दिनों में 38 करोड़ 58 लाख रूपये की कमाई की थी और फिल्म का लाइफ़ टाइम कलेक्शन 76 करोड़ 34 लाख रूपये था। दूसरा भाग उस लाइफ़ टाइम कलेक्शन को सिर्फ़ चार दिनों में ही तोड़ देगा ये तो तय है।

टाइगर श्रॉफ की पिछले साल आई मुन्ना माइकल ने पहले तीन दिनों में 21 करोड़ 67 लाख रूपये का कलेक्शन किया है।

साल 1990 में सलमान खान की फिल्म बागी आई थी, जिसका इस बाग़ी सीरीज़ से कोई लेना देना नहीं है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने 2016 में एक नई बगावत शुरू कराई जब टाइगर श्रॉफ को लेकर बाग़ी बनाई गई। साबिर खान ने उस फिल्म का निर्देशन किया था। तब बागी टाइगर को श्रद्धा कपूर की मोहब्बत में ज़माने से लड़ना पड़ा था। साऊथ के सुधीर बाबू ने विलेन का किरदार निभाया था। दो साल बाद बाग़ी का दूसरा भाग रिलीज़ हुआ जिसमें रॉनी सिंह यानि टाइगर श्रॉफ को सिया खुराना (श्रद्धा कपूर) की जगह नेहा (दिशा पटानी) से प्यार हो गया है। साबिर खान की जगह अहमद खान निर्देशन बने हैं और साथ में फिल्म में रणदीप हुडा, मनोज बाजपेई और प्रतीक बब्बर भी अहम् रोल में हैं । फिल्म का बजट करीब 70 करोड़ के आसपास है और इसे देश-दुनिया में 4000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!