Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“पूरे देश मे लागू हो पुरानी पेंशन” : विजय कुमार ‘बन्धु’

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मार्च, 2022, शुक्रवार, देहरादून। NMOPS के बैनर तले विजय ‘बन्धु’ के नेतृत्व में पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन पिछले सात सालों से चल रहा है। पेंशन आंदोलन ने अब एक क्रांति का रूप धारण कर लिया जिसको रोकना अब किसी के बस की बात नहीं है। शिमला की रैली से वापस आते हुए प्रेस क्लब देहरादून में NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय ‘बन्धु’ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पत्रकार वार्ता के माध्यम से उन्होंने कहा 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम कुछ भी हों, किसी की भी सरकार बने, आने वाले समय मे पुरानी पेंशन बहाल करनी ही होगी, क्योंकि पेंशनविहीन शिक्षक कर्मचारी जाग चुका है। उसे मालूम हो गया है कि NPS एक शोषणकारी व्यवस्था है। पुरानी पेंशन ही हमारे बुढ़ापे को सुरक्षित करेगी।

NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कल हिमांचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ी संख्या में पेंशनविहीन शिक्षक-कर्मचारी सड़कों पर अपने अधिकार के लिए उतरे। शासन प्रशासन के द्वारा बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका गया, उन पर पानी की बौछार की गयी, उन पर लाठी चलाई गई। जिसमें कई महिला कर्मचारियों को चोटें भी आईं। उसके बावजूद भी उनका हौसला हिमांचल सरकार नहीं तोड़ पायी और बार-बार कई बार बैरिकेडिंग तोड़कर अंततः विधानसभा का घेराव किया। परन्तु सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए वार्ता करना भी मुनासिब नहीं समझा, बल्कि रात में बैठे हुए आंदोलनकारियों को प्रताड़ित करने का काम किया। मीडिया को वहां से हटाकर उन्हें जबरन गिरफ्तार भी किया। सरकार के इस तानाशाही रवैये की हम घोर भर्त्सना करते हैं।

NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय ‘बन्धु’ ने कहा पुरानी पेंशन की यह लड़ाई आज़ादी की दूसरी लड़ाई है और इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से हम केंद्र सरकार से यह माँग करते हैं कि पूरे देश मे पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर शिक्षक-कर्मचारियों का बुढापा सुरक्षित करने का काम करें।
पत्रकार वार्ता में NMOPS उत्तराखंड के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कल हिमांचल प्रदेश के शिमला में जो कुछ भी हुआ वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण रहा, हम उत्तराखंड की तरफ से घोर निंदा करते है। साथ ही आने वाली नयी सरकार का स्वागत करते हुए उनसे उत्तराखंड के शिक्षक-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली के आग्रह भी करेंगे
उत्तराखंड NMOPS के प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार ने कहा पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है, यह हमारे सुरक्षित बुढापे के लिए अत्यंत आवश्यक है। जब तक पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। एनएमओपीएस के प्रांतीय महामंत्री इंजीनियर मुकेश रतूड़ी पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री श्री पूर्णानंद नौटियाल उत्तराखंड कर्मचारी निगम के श्री दिनेश गुसाईं राष्ट्रीय महामंत्री वाहन चालक महासंघ के श्री संदीप मौर्य मिनिस्टर ऑफ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुनील दत्त कोठारी राज्य आंदोलनकारी श्री जगमोहन सिंह नेगी एनपीएस के प्रचार प्रसार सचिव श्री हर्षवर्धन मलोक की उत्तराखंड सचिवालय संघ के महासचिव श्री विमल जोशी सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के श्री प्रमोद कुमार श्री मयंक बिष्ट अनु शेखर चमोली कमलेश जोशी दिवाकर पंत डिप्लोमा संघ के प्रांतीय महासचिव श्री अजय बेलवाल देवेंद्र कुमार ममता आर्य अनीता शर्मा दीपचंद बुधलाकोटी राकेश मैहर इंजीनियर शांतनु शर्मा इंजीनियर जगमोहन सिंह रावत
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उत्तराखंड को उत्तराखंड के 10 महासंघ ओं का एवं 50 से अधिक कर्मचारी संगठनों का समर्थन प्राप्त है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!