Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर बोला हमला, कहा-“बुलडोजर बाबा अब खाली होकर ‘बुल और डॉग’ से खेलेंगे”

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मार्च, 2022, शुक्रवार, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा तंज कसा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विवटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बुलडोजर बाबा अब खाली होकर ‘बुल और डॉग’ से खेलेंगे। यह पहली बार नहीं है कि सपा मुखिया ने योगी आदित्यनाथ पर ऐसा हमला किया है। इसके पहले भी वह योगी को बुलडोजर बाबा के नाम से संबोधित कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के छ: चरणों के मतदान के बाद समाजवादी पार्टी का दावा है कि भाजपा का सूफड़ा साफ हो गया है और सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

विदित रहे कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा था कि गठबंधन को दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने से भाजपा रोक नहीं पाई है। भाजपा के खिलाफ जनता में प्रबल विरोध की लहर है। किसानों, श्रमिकों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों सभी ने सपा और गठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन दिया है। अखिलेश यादव अपनी लगभग सभी जनसभाओं में सीएम योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर वाले बयान पर कुछ न कुछ पलटवार जरूर करते हैं। सात मार्च को सातवें और अंतिम चरण का चुनाव है। इन दिनों पूर्वांचल में ताबड़तोड़ रैली कर रहे सपा अध्यक्ष बार-बार यह कह रहे हैं कि दस मार्च को जनता भाजपा के मंसूबे पर पानी फेरने जा रहा है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!