Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

राहुल और प्रियंका गाँधी पहुँचे काशी विश्‍वनाथ मंदिर, बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर माँगा जीत के लिए आशीर्वाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मार्च, 2022, शुक्रवार, वाराणसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा शुक्रवार दोपहर बाबा काशी विश्‍वनाथ दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों बाबा दरबार पहुंचे तो पुलिस ने गोदौलिया चौराहे पर ही वाहन को रोक लिया। इसकी वजह से यहां से पैदल ही श्रीकाशी विश्वनाथ धाम रवाना हो गए। 

वहीं कांग्रेस की ओर से वाहन रोके जाने पर सुरक्षा का भी हवाला दिया गया। वहीं वाहन रोके जाने पर यहां से पैदल ही राहुल और प्रियंका बाबा दरबार की ओर रवाना हो गए। वहींं राहुल गांधी और प्रियंका के स्वागत के लिए गोदौलिया द्वार पर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्‍साहित नजर आए। वहीं गोदौलिया द्वार पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा। काशी को राजनीति दृष्टिकोण से सभी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यहीं से पूर्वांचल की पटकथा लिखनी है। सातवें चरण के मतदान से पहले हर कोई बाबा में दर्शन को आ रहा है।

राहुल व प्रियंका गांधी शुक्रवार को अपराह्न में गोदौलिया पहुंचे और वहां गाड़ी रोक कर मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार कर पैदल ही चल पड़े। वहीं इस दौरान मौजूद अधिकारी ने दोनों को ऑटो में बैठने को कहा पर दोनों नहीं बैठे। पैदल ही हाथ जोड़ कर गोदौलिया द्वार पर पहुंचे। वहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों को माला फूल पहना कर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया। वहीं बाबा को नमन कर गर्भ गृह में पहुंचे और सविधि दर्शन पूजन कर बाहर निकले।

राहुल व प्रियंका गांधी ने बाहर निकलते समय भी मौजूद भक्तों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वहीं दूसरी ओर बाहर आने पर प्रियंका गांधी को एक महिला ने चुनरी भेट कर कहा कि आप जितोगी। इसपर प्रियंका ने महिला से भी संवाद किया। उसी समय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी दर्शन पूजन करने पहुंचे। इस दौरान बाहर निकलने के बाद उन्‍होंने कहा कि काशी वासी क्योटो नहीं चाहते और जो चाहते है वह भाग जायेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!