Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराज ने थर्मोबैरिक युद्ध सामग्री के इस्तेमाल न करने का दिया सुझाव

भारतीयों की सकुशल वापसी के प्रयासों की सराहना की

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मार्च, 2022, शुक्रवार, देहरादून। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड सहित सभी भारतीयों की सकुशल वापसी की कामना करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारतीयों को तिरंगे के सहारे वहाँ से सकुशल निकलने में मदद मिल रही है तो दूसरी ओर हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सहारा लेकर टर्की और पाकिस्तान के लोग भी सुरक्षित निकल पा रहे हैं जो कि हमारे देश के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे इस युद्ध में विश्व के देशों को भारत ने वार्ता के जरिए इसका समाधान निकालने की बात कही है। जबकि पश्चिमी देश अपने बयानों के जरिए यूक्रेन को उकसाने का काम कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वह यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे इस युद्ध में वैक्यूम बंम (थर्मोबैरिक) युद्ध सामग्री के इस्तेमाल न करने के साथ-साथ उन्हें केमिकल वार से भी दूर रहने का सुझाव दिये जाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि इन बमों के इस्तेमाल से तापमान बढ़ने के साथ-साथ इनसे ऑक्सीजन पूरी तरह से समाप्त हो जाती है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति और विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों के चलते आज भारत विश्व में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आया है। जिस प्रकार से बड़ी तादाद में उत्तराखंड सहित सभी भारतीयों की वतन वापसी हो रही है वह काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही आज यूक्रेन से अनेक भारतीयों सहित टर्की और पाकिस्तान के लोग भी तिरंगे के सहारे वहाँ से सुरक्षित निकल पा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि भारत विश्व गुरु की भूमिका के लिए आगे बढ़ रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!