Breaking News :
>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खेल-जगत

वनडे विश्व कप 2023 : भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला आज 

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 नवम्बर 2023, गुरूवार, नई दिल्ली। विश्व कप 2023 में आज दो बार की चैंपियन भारत का सामना 1996 के विजेता श्रीलंका से है। यह इस विश्व कप का 33वां मुकाबला होगा और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां भारत ने 12 साल पहले श्रीलंका को विश्व कप के फाइनल में शिकस्त दी थी। 2011 विश्व कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया था।

अब जब दोनों टीमें इस मैदान पर आमने-सामने आएंगी तो यादें ताजा हो जाएंगी। भारतीय टीम जहां सातवीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगी, वहीं श्रीलंकाई टीम 2011 का बदला लेने उतरेगी। साथ ही श्रीलंका को इस विश्व कप में जिंदा रहने के लिए भी जीत जरूरी है। हारने पर टीम की स्थिति खतरे में पड़ जाएगी।

आईसीसी टूर्नामेंट्स में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें कुल 14 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप शामिल है। आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें सबसे पहले 1979 में भिड़ी थीं। श्रीलंका ने मैनचेस्टर में खेले गए उस मुकाबले में भारत को 47 रन से हराया था। भारत का श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट्स में रिकॉर्ड खराब रहा है। 14 मैचों में से सात मैच श्रीलंका ने जीते हैं, जबकि भारत ने पांच मुकाबले जीते हैं। दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।

दोनों टीमों के बीच आईसीसी टूर्नामेंट के 14 मैचों में से वनडे विश्व कप में नौ मुकाबले खेले गए हैं, जबकि चैंपियंस ट्रॉफी में तीन मैच और टी20 विश्व कप में दो मुकाबले खेले गए हैं। वनडे विश्व कप में दोनों के बीच खेले गए नौ मैचों में से चार मैच भारत और चार मैच श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय सरजमीं पर दोनों के बीच विश्व कप के तीन मैच खेले गए हैं। इनमें से श्रीलंका ने दो मुकाबले जीते, जबकि भारत को एक में जीत मिली। चैंपियंस ट्रॉफी में तीन मुकाबले में से भारत ने दो जीते हैं, जबकि एक का कोई नतीजा नहीं निकला। टी20 विश्व कप में भारत आज तक श्रीलंका से कोई मुकाबला नहीं जीत पाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!