Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालपर्यावरण

तहसील नरेन्द्रनगर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई एवं अन्य कार्य सम्पादित करवाए जाने हेतु नामित किए गए नोडल अधिकारी

सभी तैनात नोडल अधिकारियों द्वारा 19 जून से 28 जून, 2023 तक चिन्हित स्थानों पर गठित टीमों के साथ साफ सफाई का कार्य किया जायेगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2023, सोमवार, टिहरी गढ़वाल। जनपद क्षेत्रांतर्गत आगामी जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार द्वारा तहसील नरेन्द्रनगर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई एवं अन्य कार्य सम्पादित करवाए जाने हेतु नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

सभी तैनात नोडल अधिकारियों द्वारा 19 जून से 28 जून, 2023 तक चिन्हित स्थानों पर गठित टीमों के साथ साफ सफाई का कार्य किया जायेगा।

सोमवार को अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, नरेंद्रनगर द्वारा दो टीम के साथ वेस्टिन होटल से एनएच और एनएच से आनंद होटल तथा एक टीम द्वारा नरेंद्रनगर एनएच से गुजराडा बायपास पर साफ सफाई की गई। एएमए जिला पंचायत टिहरी द्वारा पांच टीम के साथ आनंद होटल से भद्रकाली, अधि०अधि० नगरपालिका, मुनिकीरेती द्वारा पाँच टीम के साथ भद्रकाली से ढालवाला जनपद क्षेत्रांतर्गत, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नरेन्द्रनगर द्वारा छः टीम के साथ गुजराड़ा से रानीपोखरी में सफाई की गई।

वहीं, 19 से 26 जून, 2023 तक डीपीआरओ और एएमए जिला पंचायत द्वारा 7 टीम के साथ एनएच से ओंणी, सक्षम अधिकारी एनएच, बीआरओ एवं ईई लो.नि.वि. नरेंद्रनगर द्वारा अपनी टीम गठित कर टीम के साथ ड्रेनस, ग्रास आदि की सफाई, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नरेन्द्रनगर द्वारा अपनी टीम गठित कर टीम के साथ तपोवन, मुनीकीरेती, भद्रकाली, ढालवाला के वन क्षेत्रांतर्गत पार्क, गार्डन आदि क्षेत्रों में साफ सफाई की जाएगी।

सभी नोडल अधिकारियों को सौंपे गये कार्यों/दायित्वों के पर्यवेक्षण हेतु उप जिलाधिकारी, नरेन्द्रनगर को ओवरऑल इंचार्ज नामित किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!