Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

खटीमा पहुँचे नितिन गडकरी, कुमाऊँ की विजय संकल्प यात्रा का करेंगे समापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार शाम ही पहुँच गए थे खटीमा

राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद विजय संकल्प यात्रा का समापन करेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह क्षेत्र खटीमा के विकास कार्यों का जायजा लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2022, मंगलवार, खटीमा। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री आज खटीमा में हैं। वह यहां कुमाऊं की विजय संकल्प यात्रा का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार शाम ही खटीमा पहुंच गए थे। भाजपा की कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ 19 दिसंबर को बागेश्वर से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया था।

यह यात्रा कुमाऊं के 28 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए मंगलवार को खटीमा पहुंचेगी। राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा का समापन होगा। सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल थारू राइंका का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि गडकरी के केंद्रीय परिवहन मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह क्षेत्र खटीमा के विकास कार्यों का जायजा लिया

विजय संकल्प रैली की तैयारियों को देखने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार रात तक गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण लिया। रोडवेज बस अड्डे के निर्माण में ढिलाई पर नाराजगी जताई तो बाईपास निर्माण कार्य 15 फरवरी तक पूरा करा लेने के निर्देश दिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को विजय संकल्प यात्रा के बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत महिला समूह एवं लाथार्थियों को ब्याज मुक्त ऋण वितरण करेंगे।

कार्य की धीमी गति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

सोमवार शाम खटीमा पहुंचने पर उन्होंने सितारगंज रोड पर विकास प्राधिकरण की ओर से कराई गई वाल पेंटिंग देखी। यहां से लोहियापुल के पास बन रहे रोडवेज बस अड्डा व वर्कशाप के निरीक्षण को पहुंचे। कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए डीएम से इस पर तेजी लाने को कहा। सीएम ने बहुप्रीतिक्षित खटीमा बाईपास को 15 फरवरी तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए। नागरिक अस्पताल पहुंचकर उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सुविधाओं के बारे में जाना। विभाग के अधिकारियों को अस्पताल में सीटी स्कैन जल्द मुहैया कराने को निर्देशित किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!