Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
ताज़ा खबरेंदेश

NIA का बड़ा बयान : ‘महबूबा मुफ्ती हिजबुल आतंकी नवीद बाबू को जानती थी और उससे एक बार बात भी कर चुकी हैं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2021, बुधवार, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती गिरफ्तार हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी नवीद बाबू को जानती थी। यही नहीं वह उससे एक बार फोन पर बात भी कर चुकी हैं। यह बड़ा खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने किया है। टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही एनआइए टीम ने पीडीपी युवा इकाई के प्रधान वहीद-उर-रहमान पारा के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दायर करते हुए यह दावा किया कि 11 जनवरी 2020 को निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार आतंकी नवीद और महबूबा के बीच फोन पर बातचीत हो चुकी है।

NIA के एक अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार किए गए डीएसपी दविंदर सिंह और एचएम आतंकवादी नवेद बाबू मामले में पूर्व मुख्यमंत्री का नाम सामने आया है। एनआइए ने गिरफ्तार पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के युवा विंग के प्रधान वहीद-उर-रहमान पारा सहित तीन लोगों के खिलाफ एक पूरक आरोप पत्र दायर किया है, जिन्होंने कथित तौर पर इस मामले के सिलसिले में हिजबुल मुजाहिदीन के लिए एक फाइनेंसर के रूप में काम किया था। अधिकारी ने कहा कि जब व इस मामले की जांच कर रहे थे तो उसी दौरान यह बात भी सामने आई कि महबूबा मुफ्ती भी हिजबुल आतंकी नवीद बाबू को जानती थी और उससे एक बार बात भी कर चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!