Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
ताज़ा खबरेंमनोरंजनराजनैतिक-गतिविधियाँ

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इस बार नहीं लड़ेंगे चुनाव, भाजपा की अंतिम सूची में भी नहीं है नाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2021, बुधवार, कोलकाता। बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस को टक्कर देने के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की आखिरी सूची भी जारी कर दी है। भाजपा अंतिम सूची में भी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का नाम नहीं है। इसलिए अब साफ हो गया कि मिथुन इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव प्रचार करेंगे।

7 मार्च को जब प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली में मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा की सदस्यता ली थी तब भाजपा सूत्रों ने कहा था कि मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता की किसी सीट से उतारा जाएगा लेकिन इस सीट से भाजपा ने रिटायर्ड लेफ्टिेनेंट सुब्रत साहा को टिकट देकर मैदान में उतारा है। अब चूंकि भाजपा ने आखिरी लिस्ट जारी कर दी है तब ये साफ हो चुका है मिथुन को भाजपा ने पार्टी में शामिल तो कर लिया है लेकिन उन्हें टिकट देकर चुनाव दंगल में नहीं उतार रही है। मिथुन चक्रवर्ती ने तीन दिन पहले ही कोलकाता के मतदाता बने हैं।

विदित रहे कि बंगाल चुनाव से पहले ही बंगाली मिथुन चक्रवर्ती ने अपना नाम मुंबई की वोटर लिस्‍ट से कटवाकर कोलकाता में दर्ज करवा लिया है। ऐसे में मिथुन चक्रवर्ती वोट तो दे सकेंगे लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगे। नंदीग्राम जहां से तृणमूल प्रत्याशी ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं उनके विरोध में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के लिए मिथुन चक्रवर्ती 30 मार्च को चुनावी रैली करेंगे। इस चुनावी सभा में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!