Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
मनोरंजन

अभिनेता संजय दत्त ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, डॉक्टर्स का किया शुक्रिया अदा

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2021, बुधवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए फिल्मी सितारे अपने फैंस को प्रेरित करते रहते हैं। यह सितारे सोशल मीडिया पर खास संदेश देने या फिर कोरोना वैक्सीन लगावा कर लोगों और अपने फैंस को इस खतरनाक महामारी से लड़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाकर फैंस को प्रेरित किया है। मंगलवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में संजय दत्त कोविड-19 के टीकाकारण केंद्र पर वैक्सीन लगवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता ने अपनी इस तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस तस्वीर के साथ संजय दत्त ने कोरोना वैक्सीन लगाने वाले डॉक्टर्स का भी शुक्रिया अदा किया है।

संजय दत्त ने अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट में लिखा, ‘बीकेसी वैक्सीन सेंटर में आज मैंने कोविड-19 वैक्सीन का मेरा पहला शॉट लिया। मैं डॉ. डेरे और उनकी पूरी टीम को इस तरह के शानदार काम करने के लिए बधाई देना चाहता हूं! मुझे उनके और उनकी कड़ी मेहनत के लिए बहुत प्यार और सम्मान है। जय हिन्द!’ सोशल मीडिया पर संजय दत्त का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इससे पहले संजय दत्त अपना लुक बदलने की वजह से चर्चा में थे। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर की है। इस तस्वीर में संजय दत्त नया हेयरस्टाइल लेते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए संजय ने कैप्शन में लिखा, ‘काम पर प्रतिभाशाली। हमेशा मेरे साथ रहने और नए रूप के लिए @shariqahemad84 धन्यवाद!’ अभिनेता के इस नए लुक को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।

विदित रहे कि बीते साल संजय दत्त कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आ गए थे। इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर 11 अगस्त, 2020 को एक पोस्ट साझा के किया था। उन्होंने लिखा था, ‘मैं अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए एक छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं और मैं अपने शुभचिंतकों से रिक्वेस्ट करूंगा कि ज़्यादा चिंता ना करें। आपके प्यार और दुआओं की बदौलत मैं जल्द ही लौटूंगा।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!