Breaking News :
>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा
फिल्म-जगत

‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

सामंथा रुथ प्रभु की आगामी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। पोस्टर में सामंथा दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

पहले यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मेकर्स द्वारा साझा किए गए पोस्टर में सामंथा साड़ी पहने हाथ में बंदूक थामे बेहद इंटेंस लुक में दिखाई दे रही हैं। पोस्ट के साथ लिखा गया, “अब ट्रिगर दबाने का समय आ गया है।” इसके साथ ही बताया गया कि ‘मां इंटी बंगारम’ अब 19 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह फिल्म निर्देशक नंदिनी रेड्डी और सामंथा की सुपरहिट फिल्म ‘ओह बेबी’ के बाद दूसरी साझेदारी है। ‘मां इंटी बंगारम’ को कॉमेडी, एक्शन और फैमिली ड्रामा का मिश्रण बताया जा रहा है। फिल्म में सामंथा एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो एक साधारण गृहिणी होने के साथ-साथ मजबूत और साहसी योद्धा भी है। फिल्म में दिगंत, गुलशन देवैया, श्रीमुखी और गौतमी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा हाल ही में फिल्म ‘शुभम’ में कैमियो रोल में दिखाई दी थीं। इसके अलावा वह जल्द ही वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में नजर आएंगी। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर, अली फजल और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!