Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
फिल्म-जगतमनोरंजन

फाइटर का नया पोस्टर जारी

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की शानदार तिगड़ी दिखी

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2023, बुधवार, मुम्बई। साल 2023 कई बड़ी फिल्मों के लिए बेहतरीन बीता। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी शाह रुख खान-दीपिका पादुकोण फिल्म पठान हो या फिर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर इस साल बड़ी-बड़ी जंग देखने को मिली। अब हम सब साल 2023 को अलविदा कहने की तरफ कदम रखते हुए नए साल में एंट्री करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। साल 2024 के साथ ही दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म कब रिलीज होगी, इस अपडेट को देने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया है।

अब तक मेकर्स फाइटर फिल्म से दीपिका पादुकोण से लेकर ऋतिक रोशन और करण सिंह ग्रोवर सहित कई स्टार्स के पोस्टर शेयर कर दिए हैं। इसके अलावा फिल्म के दो गाने और पहला टीजर भी स्टार्स द्वारा रिलीज किया गया। जिसे देखने के बाद फैंस पहली बार  दीपिका पादुकोण और एक्टर ऋतिक रोशन की जोड़ी को देखने के लिए उत्सुक हो गए थे। अब हाल ही में सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फाइटर के लीड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ-साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को देखते ही फैंस की बैचेनी दोगुनी बढ़ चुकी है।

इस नए पोस्टर को शेयर करने के साथ ही ऋतिक रोशन ने ये भी बताया कि उनकी और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बस अब 1 महीना बाकी है। उन्होंने पोस्टर के साथ मूवी का कैप्शन शेयर करते हुए लिखा, एयर ड्रैगन ने आप सबसे 1 महीने में मिलने के लिए अपनी कमर कस ली है। फाइटर थिएटर में 25 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है। ये फिल्म 75वें गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। आपको बता दें कि 25 जनवरी की डेट सिद्धार्थ आनंद के लिए काफी लकी साबित हुई है। उनकी लास्ट रिलीज फिल्म पठान भी इस तारीख को ही रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर एक इतिहास लिखा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!