Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान>>‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया>>हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा>>केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण : देहरादून के विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का हुआ सफल आयोजन>>मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, जिलाधिकारी ने रवाना किए जागरूकता रथ>>सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ>>मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक>>481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी>>मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार>>क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा>>फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज>>वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान>>राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..>>लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान : SIR>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियाँ>>अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर
देश

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही, 75 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों के दौरान 61,267 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, महामारी को मात देने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 75 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं और रोगियों के ठीक होने की दर बढ़कर 84.70 फीसद पर पहुंच गई है, जबकि मृत्युदर गिरकर 1.55 प्रतिशत पर आ गई है।  नए मरीजों और ठीक हुए मरीजों के बीच 15 हजार का अंतर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 61,267 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 66 लाख 85 हजार 83 हो गया है। इस दौरान 77,787 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 56 लाख 62 हजार 490 हो गई है। इस दौरान 884 लोगों की मौत हुई है, जो पिछले कई हफ्तों के बाद एक दिन में मरने वालों की सबसे कम संख्या है। देश में अब तक एक लाख तीन हजार से अधिक मरीजों की जान जा चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक सोमवार को 10 लाख 89 हजार 403 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक कुल 8 करोड़ 10 लाख 71 हजार 797 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। मंत्रालय के मुताबिक देश में प्रति 10 लाख आबादी पर रोजाना 828 नमूनों की जांच हो रही है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के 140 जांच प्रतिदिन के लक्ष्य से छह गुना ज्यादा है।

कोरोना महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में 120,244 नए मामले सामने आए है। पिछले लगभग डेढ़ महीने के दौरान एक दिन में नए मामलों की यह सबसे कम संख्या है। इस दौरान 12,982 मरीज ठीक भी हुए हैं और 263 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 14.53 लाख हो गया है। इनमें से अब तक 11.62 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 38,347 मरीजों की जान भी जा चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी दो हजार से कम 1,947 नए केस मिले हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 2.92 लाख हो गई है। 32 मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा 5,542 पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में भी नए मामलों में कमी आई है और 3,064 मामले मिले है। राज्य में अब तक 4.17 लाख संक्रमित पाए जा चुके हैं और 6,092 लोगों की जान भी जा चुकी है, जिसमें 63 मौतें बीते चौबीस घंटों में हुई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!