Breaking News :
>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
आर्थिक गतिविधियाँ

फेस्टिव सीजन के वक्त खरीदारी करते समय पांच बातें याद रखिये, जिनके जरिये आप खरीदारी भी कर पाएंगे और पैसे भी बचा पाएंगे

त्योहारी सीजन शुरू होते ही लोग खरीदारी के मूड में आ जाते हैं। त्योहारी सीजन में ऑफलाइन या ऑनलाइन खरीदारी पर भारी डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर मिलता है। कंपनियों की तरफ से ऑफर या डिस्काउंट मिलते वक्त लोग ऐसे वस्तुओं को भी खरीद लेते हैं जिसकी जरूरत नहीं है। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो अब इससे बचने की कोशिश करिए। फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले अपना एक बजट तैयार करिए और ऐसे वस्तुओं की खरीदिए करिए जिसकी आपको वाकई में जरूरत हो। इस खबर में फेस्टिव सीजन के वक्त खरीदारी करते समय पांच ऐसी बातें याद रखिये जिनके जरिये आप खरीदारी भी कर पाएंगे और पैसे की बचा पाएंगे।

बजट तैयार करें: सबसे पहले आप अपनी आय और खर्चों पर ध्यान दें। इससे आप अनावश्यक खर्च से बच पाएंगे। त्योहारी सीजन के दौरान हर तरह की डील पर नजर रखें, इससे आप सस्ते में सामान खरीद पाएंगे। साथ ही कोशिश करें कि शॉपिंग के दौरान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न किया जाए।

शॉपिंग कार्ट का इस्तेमाल: मान लीजिये कोई सेल लगी है या किसी कंपनी की ओर से मिल रहे ऑफर का आखिरी दिन है और आप ऐसे समय में शॉपिंग करते हैं तो हो सकता है इससे आपका बजट खराब हो जाए। पहले से समय निकालना और अपनी शॉपिंग कार्ट में चीजों को रखना सबसे अच्छा है ताकि त्योहारी सीजन के दौरान आप एक अच्छी डील ले सकें।

पहले से बचत शुरू: त्योहारी सीजन से पहले जब आपको पता है कि आपका खर्च बढ़ जाएगा, तो इसके लिए पहले से बचत करना शुरू कर दें। आप इसके लिए एक अलग फंड बना सकते हैं और अपना अतिरिक्त कैश उस फंड में डाल सकते हैं। यह फेस्टिव सीजन के दौरान काम आएगा।

महंगे गिफ्ट: महंगे गिफ्ट खरीदने के उपयोगी गिफ्ट खरीदें। इसके अलावा सेल्फ मेड गिफ्ट भी दे सकते हैं। सेल्फ मेड गिफ्ट से लोग आपके प्रयासों और विचारों को बेहतर मानेंगे। इससे आपको त्योहारी सीजन के बजट को कम करने में मदद मिलेगी।

खरीदारी से पहले तुलना करें: खरीदारी से पहले तुलना कीजिये। जब भी आप कुछ भी खरीद रहे हों, तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से तुलना करना बेहतर है। कुछ वस्तुओं के लिए आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अच्छे डील मिल सकते हैं, जबकि कुछ में आपको स्थानीय दुकानों से भारी छूट मिल सकती है। ऐसी डील के लिए पहले थोड़ा होमवर्क करना जरूरी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!