Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

राष्ट्रीय क्ष:य (टी.बी.) उन्मूलन कार्यक्रम में जागरूकता बढ़ाने हेतु आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों हेतु राज्य स्तरीय वेबनार प्रशिक्षण का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 5 अक्टूबर 2020, देहरादून।

[box type=”shadow” ]

राष्ट्रीय क्ष:य (Tuberculosis) रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत आज राज्य स्तर पर राज्य क्षय प्रकोष्ठ, उत्तराखण्ड द्वारा आर्युवेदिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों हेतु एक वेबनार का आयोजन कर क्ष:य (Tuberculosis) नियन्त्रण कार्यक्रम का संवेदीकरण किया गया। जिसमे राज्य के लगभग 160 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य सम्बोधन डॉ० मयंक बडोला, राज्य क्ष:य (Tuberculosis) अधिकारी, उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया कि टी०बी० (Tuberculosis) उन्मूलन हेतु सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के साथ आम जनमानस का सहयोग आवश्यक है। आज कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में टी०बी० (Tuberculosis) के उन्मूलन हेतु सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है, जिससे टी०बी० रोग से ग्रसित व्यक्तियों की निःशुल्क जाँच, उपचार एवं दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा सके।[/box]
डॉ० मयंक बडोला द्वारा सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि टी०बी० की जाँच माइक्रोस्कोप के साथ-साथ सी०बी० नाट मशीन द्वारा की जा रही है। साथ ही बताया कि टी०बी० (Tuberculosis) रोगी को उपचार अवधि तक रू० 500/- प्रतिमाह निःक्षय पोषण योजना के अंतर्गत दिया जा रहा है एवं कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से बताया। प्रशिक्षण के अन्त में डॉ० मयंक बडोला द्वारा प्रतिभागियों के प्रश्नों का विस्तृत रूप से जबाब दिया गया।
इस प्रशिक्षण में सभी राज्य/जनपदों के आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तर से अनिल सती, सूरज रावत, अनूप ममंगाई एवं प्रशान्त चैधरी उपस्थित थे।

साभार : श्री अनिल कुमार,आई० ई० सी० अधिकारी
राज्य क्षःय उन्मूलन कार्यक्रम, उत्तराखण्ड
मो० : 941234917

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!