Breaking News :
>>कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर>>मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरें

नैनीताल बैंक की नयी शाखाओं का देहरादून में हुआ भव्य उद्घाटन, बैंक की शाखाओं की कुल संख्या बढ़कर हो गयी 148

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 5 अक्टूबर 2020, देहरादून। नैनीताल बैंक की दो नवीन शाखाओं क्रमशः सहस्त्रधारा रोड , देहरादून एवं  भानियावाला, देहरादून शाखा का उदघाटन बैंक के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश पंत द्वारा देहरादून स्थित नव सुसज्जित परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया।

अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश पंत ने इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप फीता काटा तथा उदघाटन से संबन्धित अन्य ओपचरिकताए पूरी की। इसके साथ ही बैंक की शाखाओं की कुल संख्या बढ़कर 148 हो गयी है ।

इस अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रमुख ग्राहकों, अंशधारकों एवं अन्य उपस्थित आगंतुकों को संबोधित करते हुए पंत नें बैंक की महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया की बैंक उत्तराखंड के विकास हेतु अनेक योजनो के माध्यम से औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सरल एवम सस्ती दरों पर ऋण सुविधाए प्रदान करने हेतु कृत संकल्प है। तदनुसार बैंक क्षेत्र की खुदरा ऋण  एवं कृषि ऋण योजनाएँ अत्यंत सरल शर्तों पर प्रदान कर रहा है। बैंक को विकसित करने के उद्देश्य से वर्तमान वित्तीय वर्ष में 20 शाखाएं खोलने की श्रंखला में, इन शाखाओं  समेत वर्तमान वित्तीय वर्ष में बैंक की सात शाखायें खुल चुकी है। पंत नें आगे बताया कि बैंक नें फिनेकल 10ग प्लैटफार्म पर बैंकिंग सुविधाए उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनेक आवश्यक कदम उठाएँ है ताकि बैंक अपने ग्राहको को उच्चीकृत तकनीक से युक्त सेवाए प्रदान कर अन्य बेंकों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। उन्होने आगे बताया कि बैंक अपनी विस्तार योजना के अंतर्गत 2023 तक शाखाओं की संख्या को 200 एवं बैंक के व्यवसाय को 20,000 करोड़ तक ले जाने के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है। उन्होने बैंक के ग्राहको, अंश धारकों, हित्त धारकों एवं सभी शुभ चिंतकों को 98 वर्षों की लंबी यात्रा के दौरान बैंक के प्रति भरोसा दिखाने पर बधाई एवं शुभकामनाए दी।  कार्यक्रम का संचालन रूचि अस्वाल कंडारी नें किया । इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सेठ, रोहित गुप्ता, रणजीत सिंह, जशवंत सिंह, संजय शर्मा ,गौरव वासन, मनमोहन बहुगुणा, मनोज गुप्ता, राजीव शर्मा, पूजा द्विवेदी, हरेन्द्र रावत, अशीम खान, अशोक कुमार अग्रवाल, यु.के. बिष्ट, विवेक बहुगुणा, आशीष उपाध्याय, गौतम घिल्डियाल,रजनी रावत  इत्यादि गणमान्य नागरिक, ग्राहक एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!