Breaking News :
>>भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

नेपाल की सुरक्षा एजेंसी ने भारतीय टैक्सी चालकों पर नेपाल से यात्री ले जाने पर लगाया प्रतिबंध  

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 31 जुलाई 2023, पिथौरागढ़। भारत आने वाले यात्रियों के साथ खींचतान को देखते हुए नेपाल की सुरक्षा एजेंसी ने भारतीय टैक्सी चालकों पर नेपाल से यात्री ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। झूलाघाट थाना पुलिस ने भी टैक्सी संचालकों को निर्धारित स्थल पर ही टैक्सी खड़ा करने के निर्देश दिए हैं। नेपाल के सशस्त्र बलों को भारतीय टैक्सी चालकों की ओर से नेपाल के यात्रियों के साथ खींचतान और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिल रही थी। इसे देखते हुए नेपाल पुलिस और नेपाल सशस्त्र बल ने भारतीय चालकों पर नेपाल से यात्रियों को ले जाने पर रोक लगा दी है।

झूलाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल से नेपाल से आ रहे यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार, खींचातानी करना, बाजार की शांति व्यवस्था भंग करना, टैक्सी को बाजार में आड़ा-तिरछा खड़ा करने के साथ ही दोपहिया वाहनों को अनियंत्रित होकर चलाने सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई थी।इसके बाद व्यापार संघ की ओर से इस संबंध में झूलाघाट थाना पुलिस को ज्ञापन दिया गया था। एएसआई मनोहर लाल ने शनिवार से झूलापुल खुलने के समय सुबह छह बजे से सभी टैक्सी मालिकों और चालकों को हिदायत दी। पुलिस ने चालकों को टैक्सी बैरियर या फिर कोमल चौक के पास पार्क करने और नंबर के अनुसार संचालन करने के निर्देश दिए। नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी ने बताया कि कुछ टैक्सी चालक नेपाल से आने वाले यात्रियों को झूलापुल से पकड़कर टैक्सी तक ले जा रहे हैं। इससे बाजार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। टैक्सी चालकों के यात्रियों को पकड़कर ले जाने से लोगों को खरीदारी या फिर बातचीत का भी मौका नहीं मिलता है। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, सचिव हरी बल्लभ भट्ट, मोहन चंद राजा, जगदीश चंद्र भट्ट, भैरव पंगरिया आदि व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!