Breaking News :
>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऊर्जा मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत की ऊर्जा निगम कर्मचारी संगठनों से वार्ता सफल, समाप्त हुई हड़ताल

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। अपनी 14 सूत्री माँगों को लेकर ऊर्जा विभाग (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल) कर्मियों की हड़ताल के सम्बंध में उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने कर्मचारी संगठनों से वार्ता की। कर्मचारी संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया। वार्ता के दौरान कही बिंदुओं पर सहमति बनी एवं अन्य बिंदुओं पर ऊर्जा मंत्री ने समय माँगकर जल्द ही समाधान करने निर्णय लिया।

बैठक में उत्तराखंड विधुत अधिकारी कर्मचारी सयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश हित में हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।

ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वत किया कि उनकी जायज माँगों का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। जो अन्य माँगें हैं, उनके समाधान के लिए शासन स्तर पर कमेटी बनाई गई है जिसकी रिपोर्ट मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। मा० मंत्री द्वारा कर्मचारी संगठनों से इन माँगों के समाधान के लिए एक माह का समय देने का अनुरोध किया, जिस पर सभी कर्मचारी सहमत हुए एवं हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया।

ऊर्जा मंत्री द्वारा ने कहा सभी कर्मचारी परिवार के सदस्य की भाँति है एवं इस प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उत्तराखंड विधुत अधिकारी कर्मचारी सयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक इंसारुल हक ने मोर्चे की सभी माँगों को स्वीकार करने के लिए मा० मंत्री का आभार प्रकट किया एवं हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

बैठक में निदेशक ऊर्जा (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल) दीपक रावत, पूर्व निदेशक नीरज खैरवाल, उत्तराखंड विधुत अधिकारी कर्मचारी सयुक्त संघर्ष मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!