Breaking News :
>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा नेता सोहन खंडेवाल ने कहा, “2022 में 60 से अधिक सीटें जीतकर दुबारा सरकार बनाएगी भाजपा” – कार्यकर्ताओं में भरा जोश

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2021, मंगलवार, देवप्रयाग। वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन खंडेवाल ने आज देवप्रयाग विधानसभा के देवप्रयाग (ग्रामीण ) मंडल की कार्यसमिति जामणीखाल में प्रभारी के रूप में शिरकत कर कार्यर्ताओं में जोश भरा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि मजबूत इच्छा शक्तिवाला कार्यकर्ता महज भाजपा के पास ही है और अन्य दलों के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भाजपा ने 2022 के रोडमैप को तैयार कर लिया है, जिसकी शुरुआत जिले की कार्यसमति की बैठकों से प्रारंभ हो चुकी है।

वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन खंडेवाल ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक के इतिहास में देखा जाए तो भाजपा की केंद्र सरकार ने विश्व में देश का नाम हर क्षेत्र में रोशन किया है। पहले जहाँ हमारा देश वैक्सीन के लिए अन्य देशों पर निर्भर रहता था तो आज कोरोना वेक्सीन बनाकर देश ने सारे विश्व को सन्देश दे दिया है कि भारत अब आत्मनिर्भरता की और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में अपने शासन काल में भर्ष्टाचार देने वाली कांग्रेस आज साफ नियत वाली हमारी सरकार पर प्रश्नचिन्ह लगाती है तो उनके इस प्रकार के व्यवहार को देखकर अचम्भा होता है। जहाँ कोरोना काल मे कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लॉक डाउन में अपने घरों में बैठकर सरकारों को कोसने का काम कर रहा था। वहाँ भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा ही संगठन से नर सेवा नारायण सेवा को साकार करते हुऐ जनता के बीच मे जाकर सेवा कार्य में लगा हुआ था।

आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए सोहन खंडेवाल ने कहा अपने कार्यकाल में आप ने दिल्ली में कोई नया संस्थान नहीं बनाया और उतराखंड में ज्ञान देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र है और मुख्यमंत्री बदलाव से राज्य के विकास कार्यों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी में कोई स्वयंभू की परम्परा नहीं है। वहीं प्रदेश में पारदर्शितापूर्ण ज़ीरो टोलरेन्स की सरकार रही है। उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्यों के कोटे की आक्सीजन जमा करने, ऑक्सीजन सिलेंडर की जमाखोरी ओर कालाबाजारी करने तथा अस्पतालो में फर्ज़ी मरीजों की भीड़ रखने वालों का चिटठा जनता के पास है। इसके अलावा प्रदेश की जनता का हाल ही में जिस तरह से अपमान किया है उसे जनता भूली नहीं है। राजनैतिक ज़मीन तलाश रही आप पहले दिल्ली में जल निकासी, पेयजल आपूर्ति जैसी तात्कालिक समस्याओ की ओर ध्यान दे तो बेहतर रहेगा । उत्तराखंड में उसके फ्लॉप मॉडल की ओर कोई देखने वाला नहीं है, यह निश्चित है।

वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन खंडेवाल ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। जैसा संगठन का ढाँचा हमारी पार्टी का वह किसी ओर राजनीतिक पार्टी के पास नहीं। आज बूथ तक हम बहुत मजबूत है। उन्होंने नारा दिया युवा नेतृत्व और मजबूत संगठन की बदौलत 2022 में अपने लक्ष्य 60 पार को निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे।

इस मौके पर देवप्रयाग विधानसभा के युवा विधायक विनोद कंडारी द्वारा सरकार की उपलब्धियाँ कार्यकर्ताओं के साथ साझा की करने के साथ 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया। इस कार्यसमिति में प्रदेश मंत्री अनु मोर्चा रविशंकर, मंडल अध्यक्ष केदार सिंह बिष्ट, महामंत्री लक्ष्मण सिंह कैतुंरा, कुंवर सिंह चौहान, सुखबीर सिंह रावत, लोकेंद्र रतूड़ी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!