Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड की धामी मंत्रिमंडल ने जनहित में लिए कई महत्पूर्ण निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखण्ड की धामी सरकार ने जनहित में कई महत्पूर्ण निर्णय लिए।

  • जनपद ऊधमसिंहनगर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट हेतु भूमि की उपयुक्ता के संदर्भ में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर.) तैयारकी जाएगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की विशेष परामर्शी सेवाओं द्वारा डी.पी.आर तैयार किया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत कौसानी, जनपद बागेश्वर को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
  • उत्तराखण्ड की चतुर्थ विधानसभा 2021 का द्वितीय सत्र 23 अगस्त 2021 से 27 अगस्त 2021 के बीच आहुत किया जाएगा।
  • राज्य खाद्य योजना के लाभार्थियों हेतु माह मई से जुलाई 2021, तीन माहों तक अतिरिक्त खाद्यान वितरित करने का निर्णय लिया गया है।
  • संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को 50,000 रूपये दिया जाएगा। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (पी.सी.एस.) प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले चयनित 100 छात्रों को 50,000 रूपये दिया जाएगा एवं एन.डी.ए., सी.डी.एस. के लिखित परीक्षा पास करने के बाद और साक्षात्कार के पूर्व 50,000 रूपये देने का निर्णय लिया गया है।
  • वन भूमि हेतु की गयी लीज के नवीनीकरण तथा नई लीज की स्वीकृति हेतु नीति एवं वनभूमि का मूल्य (प्रीमियम)/वार्षिक लीज रेन्ट निर्धारित करने में लिपिकीय त्रुटि को ठीक किया गया है।
  • उत्तराखण्ड श्रम (तकनीकी) सेवा नियमावली 2021 में संशोधन किया गया है।
  • 01 अगस्त, 2021 से कोविड प्रभाव के कारण बंद सभी शिक्षण संस्थायें कक्षा 6 से कक्षा 12 तक संचालित की जायेंगी।
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार, पिथौरागढ़, रूद्रपुर में संविदा के माध्यम से तैनात प्राचार्यों को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार देते हुए वेतन, कार्यालय व्यय, मानदेय के भुगतान का अधिकार दिया गया है।
  • वेतन विसंगति सम्बन्धी प्रकरणों में यथाशीघ्र संस्तुति दी जाने हेतु सेवानिवृत्त मुख्य सचिव इन्दु कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में 4 सदस्य समिति बनाई गई है।
  • कोविड-19 के कारण चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत आर्थिक राहत पैकेज के रूप में 197.85 करोड़ देने का निर्णय लिया गया है।
  • इनमें नैनीताल जनपद के अंतर्गत नैनी, नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल एवं सड़ियाताल में पंजीकृत कुल 549 बोट संचालकों को 10,000 रूपये की दर से आर्थिक सहायता की जाएगी।
  • नैनीताल में नैनीझील के अंतर्गत बोट नवीनीकरण शुल्क में 671 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में छूट दी जायेगी।
  • सांस्कृतिक दलों को 2 हजार रूपये प्रति माह की प्रोत्साहन धनराशि 5 माह तक दी जाएगी।
  • ट्रैकिंग एवं पीक फीस पर छूट की जाएगी।
  • नैनीताल जनपद के अंतर्गत नैनी, नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल एंव सड़ियाताल बोट नवीनीकरण हेतु 329 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में छूट दी जाएगी।
  • वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली एवं दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना हेतु ऋण पर 6 माह के लिये ब्याज प्रतिपूर्ति सहायता की जाएगी।
  • माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर परिवहन निगम के कार्मिकों को वेतन देने हेतु तीन माह का वेतन 51 करोड़ 24 लाख रूपये हेतु मा० मुख्यमंत्री को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!