Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
ताज़ा खबरेंदेश

नवजोत सिंह सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कुछ सप्‍ताह का समय माँगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 34 साल पुराने रोड रेज मामले में एक वर्ष के सश्रम कैद की सजा सुनाए जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू आज पटियाला की कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। दूसरी ओर, जानकरी सामने आ रही है कि सिद्धू ने वकीलों के माध्‍यम सुप्रीम कोर्ट में खराब सेहत का हवाला देकर सरेंडर करने के लिए कुछ सप्‍ताह का समय मांगा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुपीम कोर्ट में नवजोत सिंह सिद्धू के वकीलों ने याचिका दायर की और सरेंडर करने के लिए कुछ हफ्ते का समय मांगा। इसके लिए सिद्धू के खराब स्‍वास्‍थ्‍य का हवाला दिया गया है। बताया जाता है कि सिद्धू की इस याचिका का पंजाब सरकार ने विरोध किया है। सिद्धू के वकीलों द्वारा दायर याचिका में उन्होंने कहा है कि उनको कुछ सप्ताह का समय दिया जाए। वह इसके बाद अदालत में आत्मसमर्पण कर देंगे। 

नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थक शेरी रियार ने मीडिया को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की पिछले काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी। उनके लीवर में दिक्कत थी, जिसको उन्होंने बहुत ही मुश्किल से रिकवर किया है। ऐसे में उन्होंने अपनी सेहत का हवाला देकर ही अदालत से समय मांगा है। अभी तक यह पता नहीं लगा है कि अदालत ने उनको समय दिया है या नहीं।

इधर पटियाला में उनके वकील ने कहा है कि सिद्धू फिलहाल देरी से आत्मसमर्पण करेंगे। एडवोकेट एचपीएस वर्मा ने कहा कि उनके पास अभी आप्‍शन है। सिद्धू के साथ विचार-विमर्श करने के बाद वकील घर से चले गए हैं‌। अभी घर पर सिद्धू करीबी नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। 

यह भी बताया जा रहा है कि सिद्धू आज ही क्‍यूरेटिव पिटीशन दाखिल करेंगे। यह भी जानकारी मिल रही है कि राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट मेंं भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। सिद्धू के वकील पटियाला कोर्ट भी पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि सिद्धू अपने घर से पटियाला कोर्ट के लिए सरेंडर करने कितने बजे निकलेंगे यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। सिद्धू के वकील पटियाला से लेकर चंडीगढ़ तक राहत के लिए कानूनी राह निकालने में जुटे हुए हैं। उधर, सिद्धू के घर के बाहर से लेकर पटियाला कोर्ट परिसर के बाहर उनके समर्थक जुट रहे हैं। सिद्धू समर्थक कई कांग्रेस नेता उनके घर पर पहुंचे हैं।   

सिद्धू के घर पहुंंचे कांग्रेस नेता नवतेज चीमा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू किसी नशे के दोष में जेल नहीं जा रहे हैं। इस लिए इस मामले को राजनीतिक न बनाया जाए। सुप्रीमकोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को जो सजा सुनाई है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो सजा सुनाई है उसको तो मानना ही होगा। हम नवजोत सिंह सिद्धू के घर में उनसे मिलने आए हैं, उनका अगला कदम क्या होगा, किस तरह वह सरेंडर करेंगे इसके बारे में नवजोत सिंह सिद्धू ही बेहतर बताएंगे।

सुबह से ही नवजोत सिंह सिद्धू के घर पर मीडिया का जमावड़ा है, वहीं उनके समर्थक एवं पूर्व विधायक पहुंच भी हैं, लेकिन अब तक न तो या प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग यहां पर आए हैं और न ही उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस पार्टी ने भी इस बाबत कोई बयान जारी नहीं किया है।

अब तक नवजोत सिंह सिद्धू के घर पर नवतेज चीमा, राजपुरा से पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज, समाना से पूर्व विधायक काका राजिंदर सिंह, अश्विनी सेखड़ी एवं जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला के प्रधान नरिंदरपाल लाली आ चुके हैं। जानकारी यह भी मिल रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में उनकी सजा के संबंध में एक पिटीशन दायर की जानी है, जिस पर अदालत जो भी फैसला सुनाएगी वह उसके बाद आगे के कदम के बारे में तय करेंगे।

इससे पहले बताया जा रहा था कि पटियाला जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान नरिंदर पाल लाली ने पार्टी कार्यकर्ताओं को साढ़े नौ बजे कोर्ट कांप्लेक्स पहुंचने के लिए कहा है। सिद्धू के दस बजे कोर्ट पहुंचने की संभावना थी। सुबह से सिद्धू के पटियाला स्थित घर पर सन्‍नाटा था। बाद में  पटियाला जिला कांग्रेस के प्रधान नरिंदरपाल लाली और सिद्धू के वकील पहुंचे।

नवजोत सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने कहा कि फिलहाल वे नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बातचीत करेंगे उसके बाद ही कुछ कहेंगे। दूसरी ओर, अमरगढ़ से पूर्व कांग्रेस के विधायक सुरजीत सिंह धीमान ने कहा कि अदालत के आदेश का पालन तो करना ही पड़ेगा इसलिए इसे कोई राजनीतिक मुद्दा मत बनाया जाए। फिलहाल कहा जा रहा है कि वह 10 बजे अदालत में जाकर सरेंडर करेंगे। पूर्व विधायक नवतेज चीमा व पिरमल सिंह भी नवजोत सिद्दू के घर पहुंंचे हैं। राजपुरा से पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज पहुंचे हैं।

बविदित रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने 34 साल पहले सड़क पर विवाद के दौरान गुरनाम सिंह नामक बुजुर्ग की मौत के मामले में  नवजोत सिंह सिद्धू को कैद की सजा सुनाई है। इससे पहले इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक हजार रुपये का जुर्माना लगाकर छाेड़ दिया था। बताया जाता है कि वह सुबह से अपने वकीलों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। 

इससे पहले वीरवार को केंद्र सरकार की नितियों का वीरवार को हाथी पर चढ़कर विरोध करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अपने घर में कैद हो गए। सिद्धू ने कोर्ट के फैसले पर एक लाइन का ट्वीट कर लिखा, ‘विल सबमिट टू द मेजस्टी आफ ला.. (कानून का फैसला स्वीकार है)।

वीरवार को सिद्धू ने प्रदर्शन के बाद घर पहुंचकर कोर्ट के फैसले को लेकर अपने करीबी वकीलों के साथ मुलाकात भी की। उसके बाद गाड़ी में बैठकर घर से निकले लेकिन करीब 45 मिनट बाद लौट आए और फिर घर से नहीं निकले। उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। प्रदर्शन के समय उनके साथ रहे समर्थक भी कोर्ट के आदेश के बाद सिद्धू के घर के आसपास भी नजर नहीं आए।

सिद्धू की गिरफ्तारी को लेकर हो रही चर्चाओं पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी कोर्ट के आदेश की प्रति नहीं मिली है। आदेश मिलने के बाद ही अगली कार्यवाही होगी।

सिद्धू से विवाद के दौरान जान गंवाने वाले गुरनाम सिंह के परिवार ने सिद्धू को सजा सुनाए जाने पर ईश्वर का धन्यवाद किया। उनकी बहू परवीन कौर ने कहा, ‘हम बाबा जी का धन्यवाद करते हैं। हमने इसे बाबा जी पर छोड़ दिया था। बाबा जी ने जो कुछ भी किया है वह सही है।’ उनका परिवार पटियाला शहर से पांच किलोमीटर दूर घलोरी गांव में रहता है। गुरनाम सिंह के पोते सब्बी सिंह ने केवल इतना ही कहा, ‘हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं।’ परिवार के एक अन्य सदस्य नरदविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने इंसाफ पाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। अब वह इस फैसले से संतुष्ट हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!