Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

सपा विधायक आजम खां 27 महीने बाद को जेल से मिली रिहाई, श‍िवपाल यादव रहे मौजूद

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2022, शुक्रवार, सीतापुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य विधायक आजम खां 812 दिन बाद सीतापुर जिला जेल से शुक्रवार को रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को अंतरिम जमानत मिलने के बाद आजम खां की रिहाई का आदेश देर रात सीतापुर जिला जेल प्रशासन को मिला और आज सुबह उनकी रिहाई का इंतजाम किया गया। आजम खां सुबह 8:06 बजे जेल से बाहर आए।

विदित रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सपा विधायक आजम खां की अंतरिम जमानत मंजूर की थी। जमानत मंजूर होने के बाद से ही उनके रिहाई आदेश का इंतजार हो रहा था। गुरुवार की देर शाम तक रिहाई परवाना न मिलने की वजह से उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी।

आजम खां की रिहाई की खबर पर उनके समर्थकों की भीड़ सुबह पांच बजे से ही जेल गेट के पास जुटने लगी थी। आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम सबसे पहले जेल पहुंचे। इसके बाद आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खां के साथ सपा के विधायक आशु मालिक भी सीतापुर जेल पहुंच गए। अब्दुल्ला आजम 6:55 बजे जेल के अंदर गए। आजम खां के समर्थक रामपुर, लखनऊ व अन्य जिलों से भी सीतापुर पहुंचे।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव भी प्रात: सात बजे सीतापुर जेल पहुंचे। वह गाड़ी में ही जेल परिसर में दाखिल हुए। आजम खां की रिहाई को लेकर जेल गेट पर कई थानों की पुलिस लगाई गई। आजम खां की रिहाई को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। शहर के सभी इंट्री प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी आने जाने वाली सभी गाडिय़ों की जांच करते दिखे। वैदेही वाटिका, आरएमपी मोड़, बहुगुणा चौराहा, रोडवेज, जीआइसी चौराहा व काशीराम कालोनी के पास पुलिस मुस्तैद दिखी। जेल रोड पर कई थानों की पुलिस लगी थी। जेल से रिहा होकर बाहर आने के बाद सपा विधायक आजम खां महोली के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर पहुंचे हैं। अनूप गुप्ता का घर जेल से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर है। यहां करीब आधा घंटे रुकने के बाद वह सीतापुर से रामपुर के लिए रवाना हो गए।

सपा विधायक आजम खां को रामपुर में विभिन्न मामलों में आरोपित होने के बाद 27 फरवरी 2020 में सीतापुर जिला जेल भेजा गया था। उनके साथ उनकी पत्नी डा तजीन फात्मा तथा छोटे पुत्र अब्दुल्ला आजम भी सीतापुर जेल भेजे गए थे। करीब 10 माह बाद पत्नी तजीन फात्मा को जमानत मिल गई थी। अब्दुल्ला आजम 15 जनवरी 2022 को रिहा हुए थे। जमानत मिलने के बाद आजम खां करीब 27 महीने बाद रिहा हो गए।

जिला जेल में बंद आजम खां ने विधानसभा चुनाव भी जेल से ही लड़ा। चुनाव जीतकर वह रामपुर सदर सीट से विधायक बने। बीते माह सपा विधायक से नेताओं की मुलाकात खासी चर्चा में रही। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम भी जिला जेल पहुंचे थे। इसी दौरान आजम खां ने सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे विधायक रविदास मेहरोत्रा से मिलने से मना कर दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!