Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
फिल्म-जगतमनोरंजन

नंदमूरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ को वीकडेज में झटका, कलेक्शन में आई गिरावट

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नंदमूरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। पहले यह फिल्म 5 दिसंबर को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऐन वक्त पर इसकी रिलीज टाल दी गई। आखिरकार 12 दिसंबर 2025 को फिल्म बड़े पर्दे पर पहुंची और शुरुआती वीकएंड में दमदार कमाई करने में सफल रही। हालांकि, वीकडेज की शुरुआत के साथ फिल्म के बॉक्स ऑफिस ग्राफ में बदलाव देखने को मिला है।

शुरुआती वीकएंड में मजबूत प्रदर्शन

‘अखंडा 2’ ने रिलीज से पहले गुरुवार को पेड प्रिव्यू के जरिए ही करीब 8 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। इसके बाद ओपनिंग डे पर फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। दूसरे दिन शनिवार को इसका कलेक्शन 15.5 करोड़ रुपये रहा। रविवार को छुट्टी का पूरा फायदा फिल्म को मिला और तीसरे दिन इसने 15.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की कमाई ने निर्माताओं को राहत दी।

मंडे टेस्ट में आई गिरावट

वीकडेज की शुरुआत के साथ ही ‘अखंडा 2’ की कमाई में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को फिल्म ने 5.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 66.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का प्रदर्शन फिलहाल औसत श्रेणी में माना जा रहा है।

‘धुरंधर’ से मिल रही कड़ी चुनौती

बॉक्स ऑफिस पर ‘अखंडा 2’ को रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ से सीधी टक्कर मिल रही है। 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी ‘धुरंधर’ वीकडेज में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में आने वाले दिनों में ‘अखंडा 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस की राह आसान नहीं रहने वाली है।

फिल्म की स्टारकास्ट

‘अखंडा 2’ में नंदमूरी बालकृष्ण डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा, मुरली कृष्ण, संयुक्ता और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। यह नंदमूरी बालकृष्ण की इस साल की दूसरी रिलीज है, इससे पहले वह ‘डाकू महाराज’ में नजर आए थे।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!