Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सरोवर नगरी नैनीताल की सुन्दरता बरकार रखने के लिए पूरी संजीदगी के साथ जुटे हुए हैं जिलाधिकारी श्री सविन बंसल 

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, १७ मार्च, २०२०(सूचना)। सरोवर नगरी देश-विदेश के सैलानियों का आकर्षण का केन्द्र है। हजारों की संख्या में सैलानी हर वर्ष घूमने नैनीताल आते है। तल्लीताल व मल्लीताल के बीच आवागम के लिए माल रोड ही एक साधन है, लेकिन पिछले वर्ष से लोअर माल रोड में दरारें आ रही हैं। जिससे कई बार ट्रैफिक को वन वे करना पड़ा है। इस समस्या से सतही तौर पर निजात पाने तथा लोअर माल रोड की स्थायी मरम्मत के लिए शासन को 82 लाख का स्टीमेट भेजा गया है। बजट आवंटन के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने आने वाले पर्यटक सीजन के मद्देनज़र तल्लीताल से मल्लीताल के बीच लोअर एवं अपर माल रोड पर क्षतिग्रस्त रैलिंग एवं दीवारों की मरम्मत, पेंटिंग तथा पुताई कार्य, माल रोड पर होने वाले पैंचवर्क आदि के लिए लोनिवि को 70 लाख की धनराशि जारी की है। श्री बंसल ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जारी की गई धनराशि से तत्काल माल रोड पर कार्य बिना किसी देरी के शुरू कर दिए जायें ताकि आने वाले पर्यटकों को खूबसूरत एवं आकर्षक माल रोड के दीदार हो सकें।
बीते समय जिलाधिकारी श्री बंसल ने अधिकारियों के साथ शहर का लगभग 3 घण्टे पैदल भ्रमण कर सड़कों की स्थिति, पेयजल, स्वच्छता एवं शौचालय, नालों एवं झील की सफाई तथा पार्किंग स्थलों आदि का गहनता से निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का मौके पर ही जायजा लेते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए थे।
जिलाधिकारी श्री बंसल के निर्देशों का अनुपालन करते हुए विभिन्न विभागों अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिसके क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा शहर में रखे गये कूड़ेदानों का रंग रोगन कराये जाने के साथ ही शहर में नियमित सफाई व्यवस्था की जा रही है। अधिशासी अभियंता लोनिवि तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए चीना बाबा मन्दिर तिराहे पर पड़े मलवे, कबाड़ को हटाते हुए तिराहे को साफ एवं स्वच्छ बनाकर यातायात के लिए और अधिक सुगम बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही एवं ठेकेदार पर लगाये गये जुरमाने के फलस्वरूप नालों की सही से सफाई हो रही है।
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में सैलानी शहर की प्राकृतिक सुन्दरता से प्रभावित होकर खिंचे चले आते हैं। शहर की सुन्दरता बरकार रखने के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल पूरी संजीदगी के साथ जुटे हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!