Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
खेल-जगत

शिवम दुबे बोले- अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया को जिताने आए थे न कि हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करने

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने की वजह से भारतीय टीम को एक ऑलराउंडर की कमी खल रही थी, जो तीनों फॉर्मेट में अच्छा कर सके। भारतीय टीम को एक ऐसा ऑलराउंडर चाहिए था जो मिडिल ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी कर सके, अपने कोटे के ओवर पूरे निकाल सके और अच्छी फील्डिंग कर सके। ऐसे में चयनकर्ताओं ने मुंबई के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे पर भरोसा जताया और उन्हें टीम इंडिया में जगह दी।

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे ने भारतीय टीम के लिए पहले टी20 इंटरनेशनल और फिर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। शिवम दुबे को हार्दिक पांड्या की जगह एक ऑलराउंडर के तौर पर जगह मिली थी, क्योंकि उन्होंने घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, शिवम दुबे दोनों ही फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए और टीम से बाहर हो गए। अब इस पर शिवम दुबे ने एक बयान दिया है कि वे हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करने नहीं आए थे।

हार्दिक पांड्या सीनियर खिलाड़ी हैं- शिवम

शिवम दुबे ने स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में कहा है, “मैं यहां (टीम इंडिया) हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करने नहीं आया था। मैं यहां अच्छा प्रदर्शन करने और भारतीय टीम के लिए मैच जीतने आया हूं। जाहिर तौर पर, हार्दिक सीनियर हैं और एक दमदार खिलाड़ी हैं। ऐसे में जब वे फिट होंगे, उनको टीम में जगह मिलेगी।” हार्दिक पांड्या को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से वो सीरीज स्थगित कर दी गई है।

26 साल के शिवम दुबे ने भारत के लिए अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 9 बार उनको बल्लेबाजी करने का मौका मिला है, लेकिन 17.5 की औसत से वे सिर्फ 105 रन बना पाए हैं, जिसमें एक 54 रन की पारी भी शामिल है। वहीं, बतौर गेंदबाज वे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन 12 मैचों में 11 बार गेंदबाजी करने उतरे हैं और सिर्फ 5 विकेट चटका पाए हैं, जिसमें से 3 विकेट उन्होंने एक ही पारी में लिए थे। वहीं, एक मात्र वनडे मैच में उन्होंने 9 रन बनाए हैं और एक भी विकेट नहीं लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!