Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँहरिद्वार

‘एक साल-नई मिसाल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत “जन सेवा’’ थीम पर 23 मार्च, 2023 को ऋषिकुल में आयोजित किये जायेंगे बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर

जनपद देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को मुख्यमंत्री द्वारा अपराह्न 12ः30 बजे सम्बोधित किया जायेगा

सीडीओ प्रतीक जैन की अध्यक्षता में ‘एक साल-नई मिसाल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत “जन सेवा’’ थीम पर बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च, 2023 को ऋषिकुल में “एक साल-नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत “जन सेवा’’ थीम पर बहुद्देशीय शिविर, चिकित्सा शिविर के आयोजन के साथ-साथ विकास पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा : सीडीओ प्रतीक जैन

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, सोमवार, हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन रोशनाबाद में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च, 2023 को ऋषिकुल में ‘#एक साल-नई मिसाल‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत “जन सेवा’’ थीम पर बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च, 2023 को ऋषिकुल में ’’एक साल – नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत “#जन सेवा’’ थीम पर बहुद्देशीय शिविर, चिकित्सा शिविर के आयोजन के साथ-साथ विकास पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री द्वारा की जायेगी। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 11:00 बजे होगा तथा जनपद देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को मुख्यमंत्री द्वारा अपराह्न 12ः30 बजे सम्बोधित किया जायेगा, जिसका सजीव प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर प्रसारित किया जायेगा ।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बहुद्देशीय शिविर में आम जन को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली जनोपयोगी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी, निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं दवाओं का वितरण आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाये एवं जनसामान्य हेतु सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित पठनीय सामग्री भी उपलब्ध कराई जाये तथा स्थानीय जनप्रतिनिधयों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाये।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के अन्तर्गत “जन सेवा’’ थीम पर 23 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अतिरिक्त दिनांक 24 मार्च से 30 मार्च तक “जन सेवा’’ थीम पर प्रत्येक विधानसभा/ब्लॉक स्तर पर भी बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाये, जिसमें सांसद/विधायक/जन-प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये ताकि आमजन को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० योगेश शर्मा, अधिशासी अधियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, एआर कोआपरेटिव राजेश, स्वास्थ्य विभाग से डॉ० आर.के. सिंह, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री सलेखा सहगल, बीडीपीओ अविनाश भदौरिया, समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!