Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

बायकाॅट पर मुकेश खन्ना का रिएक्शन, बोले- “अगर आपको मेरी फिल्म नहीं देखनी तो मत देखो, मुझे भी बायकाॅट करो”

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। इनदिनों फिल्म इंडस्ट्री में एक बायकाॅट तेजी से ट्रेंड कर रहा है। एक के बाद एक फिल्में जितनी तेजी से रिलीज हो रही हैं उतनी ही तेजी फ्लाॅप भी हो रही हैं। बायकाॅट का असर फिल्मों की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बायकाॅट के बाद से हर तरफ बवाल मचा हुआ है। बायकाॅट की वजह से आमिर की फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ा है। इसी के बाद से लगातार स्टार्स पर अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। हर कोई बायकाॅट को लेकर अपनी बात रखता दिख रहा है। इसी बीच अब ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना ने भी बायकाॅट को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना को हर मुद्दों पर अपनी राय रखते देखा जाता है। वो अक्सर अपनी बात को बेकाकी से सोशल मीडिया पर कहते नजर आते हैं। इसी बीच मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर बायकाॅट को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘अगर आपको मेरी फिल्म नहीं देखनी तो मत देखो। मुझे भी बायकाॅट करो, I am feeling out of place” ये अहंकार से भरे उद्गार हैं आज के चंद नए नए बने फिल्म स्टार्स के। बेहद ही बचकाने वक्तव्य है इन नई उगती हुई जमात के जिन्होंने स्टार्डम का नया नया स्वाद चखा है। जनता जनार्दन ने भी आड़े हाथों लिया है इन शतुर्मुर्गों को। बायकाॅट का ऐसा थप्पड़ मारा है इन सबको कि इनकी फिल्मों को ओपनिंग तक नहीं मिली। मेरी सलाह है इन सभी सिकंदरों को कि इतना मत उछलो कि पैर रखने के लिए जमीन तक ना मिले !!!’

विदित रहे कि आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ ही नहीं बल्कि बायकाॅट ट्रेंड का असर अक्षय की ‘रक्षा बंधन’ तापसी पन्नू की ‘दोबारा’ जैसी रिलीज हो रहीं सभी फिल्मों पर पड़ रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!