Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

एजुकेशन और हेल्थ माडल पर भिड़े दिल्ली और असम के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अरे आप तो बुरा मान गए”

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। दिल्ली में राज कर रही आम आदमी पार्टी यहां शिक्षा और हेल्थ में सुधार के मुद्दे पर दुनियाभर में फैला रही है। एजुकेशन और हेल्थ माडल का देश के कई राज्यों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी की नतीजा है कि अमेरिका में भी इस माडल की तारीफ हो चुकी है। अब इसी माडल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बीच ट्विटर वार हो गया है। दोनों मुख्यमंत्री एक दूसरे को उसी पर जवाब दे रहे हैं।

ट्विटर पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल से पूछा है कि उन्होंने 7 साल में अपने यहां कितने स्कूल बनाए। इस सवाल का जवाब देते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें एक दूसरे के स्कूल देखने को कहा है। उन्होंने इसी ट्वीट में लिखा है कि उन्हें लगता है कि सरमा बुरा मान गए, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनका मकसद कोई कमियां निकालना नहीं था।

एक खबर से हुई इस पूरे विवाद की शुरुआत

इस पूरे विवाद की शुरुआत एक खबर से हुई। इस खबर में कहा गया था कि असम में खराब रिजल्ट की वजह से 34 स्कूलों में तालाबंदी कर दी गई गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा कि स्कूल बंद करना समाधान नहीं है। हमें तो अभी पूरे देश में ढेरों नए स्कूल खोलने की जरूरत है। स्कूल बंद करने की बजाय स्कूल को सुधार कर पढ़ाई ठीक कीजिए।

असम के मुख्यमंत्री ने गुरुवार शाम केजरीवाल पर पलटवार करते हुए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ”प्रिय अरविंद केजरीवाल जी। हमेशा की तरह आपने फिर बिना होमवर्क किए बिना ही टिप्पणी की है। जब मैं असम का शिक्षा मंत्री था तब से अब तक, नोट कर लीजिए, असम सरकार ने 8610 नए स्कूल बनाए हैं। पिछले 7 साल में दिल्ली सरकार ने कितने नए स्कूल बनाए हैं ?”

इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया, उन्होंने लिखा – मैं असम आऊं, आप दिल्ली आएं। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह असम आकर स्कूल देखेंगे और सरमा दिल्ली आकर देख लें। इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, इसमें लिखा कि अरे, लगता है आप बुरा मान गए। मेरा मकसद आपकी कमियां निकालने का नहीं था। हम सब एक देश हैं। हमें एक दूसरे से सीखना है। तभी तो भारत नंबर वन देश बनेगा। मैं आता हूं ना असम। बताइए कब आऊं? आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने अच्छे काम दिखाना। आप दिल्ली आइये, मैं आपको दिल्ली के काम दिखाता हूं। इसके बाद सिलसिला बंद हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!