Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने की विकास कार्यक्रमों एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा

काश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2022, शुक्रवार, उत्तरकाशी बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिसड्डी विभागों का जिलाधिकारी ने किया जवाब तलब। शुक्रवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए बीस सूत्रीय कार्यक्रम में डी श्रेणी में रहे वन एवं पीएमजीएसवाई विभाग की सात योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी व्यक्त कर दोनों विभागों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा की बीस सूत्रीय कार्यक्रम में डी एवं सी श्रेणी के विभाग कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें, ताकि बी श्रेणी में आ सकें जिलाधिकारी ने जिला योजना,राज्य सेक्टर,केन्द्र पोषित एवं बहाय सहायतित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला योजना के बचनबद्ध मद में विभागों को अवमुक्त धनराशि को शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागों के पास विद्यालयों की सुरक्षा दीवाल एवं चारदीवारी कार्य के लिए जो प्रस्ताव आ रहें है उन प्रस्तावों को मनरेगा में सम्मिलित किया जाय। साथ ही जो विद्यालय शौचालय विहीन है या नव निर्माण किया जाना है उनका चिन्हीकरण किया जाय।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला बाल विकास एवं कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं को मातृत्व वंदना योजना का लाभ समय से दिया जाय। अमूमन देखा गया है मातृत्व वंदना योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को स्पष्ट जानकारी नही मिल पाती है। जिस कारण वे इस योजना से वंचित रह जाती है। इसलिए जिला अस्पताल एवं सीएचसी सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आ रही गर्भवती महिलाओं को इस योजना के लाभ लेने की जानकारी दी जाय। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान सरलीकरण एवं प्राथमिकता के तहत निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को विकासात्मक कार्यों का धरातलीय स्वरूप प्रदान करने हेतु जिला योजना में ग्राम सभा की खुली बैठक में अनुमोदित प्रस्तावों को सम्मिलित करने को कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉo रजनीश सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रवीण कुश, मनोज दास, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!