Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

क्षेत्रीय सांसद श्री अजय भट्ट करेंगे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत बनने वाली सड़कों का शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 नवंबर 2020, नैनीताल (सूचना)। क्षेत्रीय सांसद श्री अजय भट्ट प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत बनने वाली सड़कों का 5 नवम्बर को करेंगे शिलान्यास।
नैनीताल जनपद के ओखल कांडा विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1704.09 लाख रुपए की लागत से बनने वाली चार सड़कें दूरस्थ बसे गाँवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य करेंगी।
प्रथम फेज निर्माण कार्य के लिए ढोली गाँव से कैड़ा गाँव मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 518.13 लाख रूपये है और इसकी अनुमानित लंबाई 8.625 किलोमीटर है। दूसरी सड़क मोरनौला भिड़ापानी मोटर मार्ग किमी० 8 से थली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य है, जिसकी अनुमानित लागत 405.88 लाख रूपये है तथा अनुमानित लंबाई 8.50 किमी० है। तीसरी सड़क अमजड से सुवाकोट पोखरी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य है, जिसकी अनुमानित लागत 382.30 लाख रूपये तथा अनुमानित लंबाई 7 किलोमीटर है। चौथी सड़क देवली धार से सुई मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 397.78 लाख रूपये है।

क्षेत्रीय सांसद श्री अजय भट्ट ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण पूर्ण होने पर दूरस्थ क्षेत्रों में बसे हुए ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जुड़ने पर बुनियादी सुविधाओं में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि गाॅवों के सड़क मार्ग से जुड़ने से जहाॅ आवागमन में आसानी होगी वहीं कृषि उपज के साथ ही क्षेत्रीय उत्पादों को आसानी से बाजार उपलब्ध हो सकेगा। सांसद श्री अजय भट्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए विकास कार्य बाधित न हो इसके चलते इन सभी मोटर मार्गों का शिलान्यास कार्यक्रम सुई ग्रामसभा के दियूली तोक में सम्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने वर्ष 2014 से अभी तक लगातार जिस अभूतपूर्व गति से ग्रामीण भारत को सड़कों से जोड़ने का कार्य किया है वह अकल्पनीय है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!