Breaking News :
>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को राजस्व वसूली बढ़ाने के दिए सख्त निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 नवंबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रत्येक तहसीलों की राजस्व वसूली तथा अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वसूली की निम्न प्रगति पर अंसातेष व्यक्त करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को सख्ती से निर्देश दिए कि प्रत्येक तहसीलवार राजस्व वसूली में संतोषजनक वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी सम्बन्धित तहसीलों में हर दूसरे दिन राजस्व वसूली की समीक्षा करें तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को भी निर्देश दिए कि वे भी हर 15 वें दिन प्रत्येक तहसीलवार राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए प्रगति बढ़ायें। उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे तहसीलों में अमीनवार राजस्व वसूली की प्रगति देखें तथा प्रत्येक अमीन को इस माह के अंत तक प्रत्येक दशा में अनिवार्य रूप से 35 प्रतिशत् राजस्व वसूली सुनिश्चित करने को निर्देशित करें। साथ ही सख्त चेतावनी दी कि अगली बैठक में राजस्व वसूली की संतोषजनक प्रगति न होने पर इसको गंभीरता से लिया जाएगा सम्बन्धित का वेतन आहरित न करने के साथ ही अन्य कार्यवाही की चेतावनी दी।

जिलाधिकारी ने जनपद और तहसीलों के रिकार्ड में आरसी से सम्बन्धित आ रही कुछ विसंगतियों को दूर करने के लिए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि वे तत्काल आरसी का मिलान कर लें और किसी भी प्रकार की मिसमेचिंग को तत्काल दूर करें। उन्होंने भूमि से जुड़े मामलों में अधीनस्थ कार्मिकों की रिपोर्ट को भी समय-समय पर क्रास चैक करने के पश्चात ही अग्रसारित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील सदर कार्यालय ई-आफिस प्रणाली से जुड़ गया है तथा अन्य तहसीलों को भी ई-आफिस जोड़े जाने की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। उन्होंने ई-आफिस के सम्बन्ध में सभी तहसीलों को निर्देशित किया कि ई-आफिस से सम्बन्धित इन्सफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए तहसील स्तर से की गई डिमाण्ड का एक बार पुनः अवलोकन करते हुए दुबारा अपनी डिमाण्ड प्रस्तुत करें। इस सम्बन्ध में उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट मेनेजर को भी निर्देशित किया कि तहसीलों में ई-आफिस स्थापित करने के लिए तहसीलों द्वारा मांगे जा रहे संसाधनों का वे भी अपने स्तर से अवलोकन कर लें। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को प्रत्येक तहसील में आप्टिकल फाइबर लाईन की वस्तुस्थिति तथा पटवारी/लेखपाल जैसे फील्ड कार्मिकों के लिए क्रय किये जाने वाले टेबलेट इत्यादि का माँग/ विवरण प्राप्त करते हुए ई-आफिस से सम्बन्धित रिसोर्ससेज की टेण्डरिंग प्रक्रिया प्रारम्भ करने को कहा।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ई-आफिस कार्य प्रणाली से जोड़े जाने वाले अन्य विभागों के साथ भी समन्वय बैठक आयोजित करते हुए इस सम्बन्ध में जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान वीडियोकान्फ्रसिंग के माध्यम से सम्पन्न बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल व अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय सहित सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार जुडे़ हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!