Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

“कहा जाये तो देश का हर बच्चा जहाॅ वह देश का भविष्य है वहीं वह सूद (ब्याज) भी है” : जिलाधिकारी सविन बंसल

  • स्वस्थ एवं संस्कारवान बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं।
  • गरीब असाध्य बीमार बच्चों के लिए सविन बंसल हैं तत्पर।
  • हर बच्चा राष्ट्र का सूद (ब्याज) है।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 नवंबर 2020, नैनीताल (सूचना)। स्वस्थ एवं संस्कारवान बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं। पर्वतीय क्षेत्र के दुर्गम ईलाके के बाशिन्दों के अवाला वहाॅ के बच्चे असाध्य रोगों से ग्रसित हो जाते हैं और संसाधनों और जानकारी के अभाव में इन रोगग्रस्त बच्चों में छिपी प्रतिभाऐं विकसित नहीं हो पाती हैं। कहा जाये तो देश का हर बच्चा जहाॅ वह देश का भविष्य है वहीं वह सूद (ब्याज) भी है। ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण और उनके बेहतर आधुनिकतम ईलाज के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने सूद एप की परिकल्पना की और इस सूद एप का उद्घाटन गुजरे साल दिसम्बर में सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया और उन्होंने जिलाधिकारी की इस पहल की खुले दिल से तारीफ भी की। गुजरे कुछ समय पहले मुख्य सचिव के समक्ष जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जनपद नैनीताल में सूद पोर्टल के जरिये असाध्य रोगों से ग्रसित बच्चों के ईलाज का पाॅवर प्रजेंटेशन किया था। मुख्य सचिव ने निर्णय लिया की प्रदेश के सभी जिलों में नैनीताल की तरह सूद एप के जरिये गरीब असाध्य रोगों से ग्रसित बच्चों का ईलाज किया जायेगा। मुख्य सचिव ने भी जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के इस प्रयास की तारीफ की थी।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के प्रयासों से राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत असाध्य रोगों से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण का कार्य आरबीएसके टीम सदस्यों द्वारा किया जा रहा है तथा इस प्रकार के बच्चों की जानकारी सूद पोर्टल अपर अपलोड की जा रही है। ऐसे बच्चों की जानकारी एवं निगरानी जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। इस एप के जरिये अब तक 17 असाध्य रोगों से ग्रसित बच्चों का ईलाज सफलतापूर्वक किया जा चुका है। 10 ग्रसित बच्चों का ईलाज राजधानी के मैक्स तथा जौलीग्राण्ट अस्पतालों में सफलतापूर्वक हुआ है। जबकि 7 बच्चों का ईलाज बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में हुआ है। इन बच्चों के ईलाज का सारा खर्चा जिला प्रशासन द्वारा वहन किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता के सामने असाध्य रोग से ग्रसित बच्चों का ईलाज कराना एक यक्ष प्रश्न रहा है। इस कठिनाई को समझते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बीमार बच्चों तथा उनके माता-पिता को हल्द्वानी तथा देहरादून के अस्पतालों में ईलाज के लिए दो किराये के वाहन भी उपलब्ध कराये हैं। इससे माता-पिता को राहत हुई है वहीं माता-पिता तथा बीमार बच्चे के साथ आरबीएसके टीम का एक सदस्य भी जाता है, जो कि ईलाज पूरा होने तक उनके साथ रहता है।

यूँ तो प्रशासन द्वारा समय समय पर आयोजित होने वाले बहुद्देशीय शिविरों में जन समस्याओं का निराकरण होता है लेकिन जनपद के पर्वतीय ईलाकों के दूरस्थ क्षेत्रों में जो बहुद्देशीय शिविर आयोजित हुए, उनमें असाध्य बीमारियों से ग्रसित 10 बच्चे चिन्हित किये गये जिनका सफलतम ईलाज बेस चिकित्सालय, मैक्स चिकित्सालय तथा जौलीग्राण्ट चिकित्सालयों में सम्पन्न हुआ और बच्चे स्वस्थ होकर अपने घरों को लोटे। इन बच्चों के ईलाज पर हुआ सारा व्यय जिलाधिकारी द्वारा वहन किया गया। गुजरे सोमवार को दूरस्थ ग्राम अघरिया में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में भी कार्डियक डिस ऑर्डर, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, कंवलसिव डिस ऑर्डर तथा डीफ एण्ड डम (मूक बधिर) बीमारियों से ग्रसित चार बच्चे मनीष, लक्षमी, कंचन कुमार, दीपांशु बिष्ट चिन्हित हुए, इन सभी बच्चों को परीक्षण के लिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या के माध्यम से बेस चिकित्सालय हल्द्वानी को भिजवाया है। हल्द्वानी में परीक्षण के उपरान्त यदि उच्च ईलाज की आवश्यकता पड़ी तो इन्हे देहरादून सरकारी खर्चे पर भेजा जायेगा।

सूद पोर्टल के माध्यम से जनपद में कुपोषित अति कुपोषित बच्चों की ट्रेकिंग तथा उसको पोर्टल पर अपलोड करने का काम आरबीएसके सदस्यों द्वारा निरन्तर किया जा रहा है। टीम सदस्य, आँगनबाड़ी कार्यकर्ती तथा एएनएम जनपद के आँगनबाड़ी केन्द्रों तथा जिले के दुर्गम ईलाकों में भ्रमण कर अतिकुपोषित एवं असाध्य रोगो से ग्रसित बच्चों की ट्रेकिंग एवं चिन्हीकरण का कार्य कर रही हैं। उच्च ईलाज के लिए जिलाधिकारी द्वारा वाहन की भी व्यवस्था की गयी है जोकि सुःखद पहलू है। बीमार बच्चों का उच्च ईलाज देहरादून के बड़े अस्पतालों के अलावा एम्स ऋषिकेश में भी होगा। इस प्रकार ईलाज से वंचित गरीब लोगों के बच्चे जिलाधिकारी की इस पहल से निःशुल्क उच्च स्तरीय ईलाज पा रहे हैं। निश्चय ही इस प्रकार के बच्चों की ट्रेकिंग के लिए सूद पोर्टल रामबाण सिद्ध हो रहा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *