Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

सीएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं यूसर्क के मध्य हुआ एमओयू

यूसर्क द्वारा प्रदेश के 13 जनपदों में संचालित विज्ञान चेतना केंद्रों के 65 मेधावी बच्चों सीआईएमएस संस्थान देगा निःशुल्क उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा : एडवोकेट ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 10 अगस्त 2023, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून की सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम को उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) का साथ मिला है। प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर योग्य छात्र-छात्राओं को मुफ्त उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने हेतु सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून तथा उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) देहरादून के बीच एम.ओ.यू. ‘मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग’ पर हस्ताक्षर हुए हैं। यूसर्क की ओर से यूसर्क निदेशक प्रोफ़ेसर अनीता रावत तथा सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून की ओर से ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यूसर्क निदेशक प्रो. (डॉ.) अनीता रावत ने बताया कि यूसर्क द्वारा प्रदेश भर में 13 चेतना केन्द्र चलाए जा रहे हैं। इस समझौते के आधार पर यूसर्क हर चेतना केन्द्र से 5 आर्थिक रूप से कमजोर योग्य बच्चों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं यावसायिक शिक्षा हेतु सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून को उपलब्ध कराएगा। जिससे कि कमजोर आर्थिकी के कारण कोई भी योग्य छात्र-छात्रायें उच्च शिक्षा से वंचित न रह सके।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि आज का यह समझौता यूसर्क के चेतना केन्दों से जुड़े आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए एक नई उम्मीद की किरण साबित होगा। इन सभी चयनित योग्य बच्चों को संस्थान निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थान मिलकर प्रदेश के अंतिम छोर से आने वाले छात्र को भी उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने हेतु मिलकर काम करेंगे।

इस अवसर पर यूसर्क वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल ने कहा कि दोनों संस्थाओं के बीच का यह समझौता प्रदेश के शैक्षिक एवं वैज्ञानिक विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं के सम्मिलित प्रयासों से प्रदेश भर के छात्र – छात्रायें लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर यूसर्क निदेशक प्रो. (डॉ.) अनीता रावत, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी,  यूसर्क वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल, डॉ. मंजू सुंदरियाल, डॉ. भावतोष शर्मा, सीआईएमएस कॉलेज के बॉयोकेमिस्ट्री विभाग प्रमुख डॉ. रंजीत कुमार सिंह उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!