Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यावरणसामाजिक गतिविधियाँ

दून को पेड़ों की छाँव देने के लिए लगाए गए 11 हजार से ज्यादा पौधे

उमेश अग्रवाल फाउंडेशन और एलोरास मेल्टिंग मोमेंट्स के प्रोजेक्ट छाँव में जुटे बड़ी संख्या में दूनवासी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 13 जुलाई 2024, देहरादून। देहरादून को फिर से हराभरा बनाने के लिए उमेश अग्रवाल फाउंडेशन और एलोरास मेल्टिंग मोमेंट्स ने “प्रोजेक्ट छांव” के अंतर्गत रविवार को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया। राजकीय पॉलिटेक्निक के पास, नाला पानी रोड, आमवाला, देहरादून शहर में लगभग 11 हजार से अधिक पौधे रोपे गए। इससे पहले इन संस्थाओं ने दून के विभिन्न इलाकों में तुलसी के 15 हजार पौधे बाँटे। वहीं, इस पौधारोपण को जारी रखने तथा लगाए गए सभी पौधों की पाँच साल तक देखभाल करने का निर्णय लिया गया है। 

दून में इस साल तापमान पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। इस समस्या का समाधान शहर को हरियाली का आवरण पहनाकर ही दूर किया जा सकता है। इसी सोच के साथ उमेश अग्रवाल फाउंडेशन और एलोरास ने “प्रोजेक्ट छाँव” के संचालन का निर्णय लिया। इस अभियान में शहरवासियों को आमंत्रित किया गया था। 

इस अवसर पर अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रोजेक्ट छाँव का थीम सॉंग लॉन्च किया गया। वृहद पौधारोपण अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजक संस्थाओं ने जानकारी दी कि इस पहल से न केवल शहर की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस छोटी सी पहल से हम अपने शहर को और बेहतर और स्वच्छ-सुंदर बना सकते हैं। इस अभियान में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है।

प्रोजेक्ट छाँव की पहल को रायपुर विधायक उमेश शर्मा, राज्य मंत्री ज्योतिप्रसाद गैरोला, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, प्रमुख व्यवसायी अनिल गोयल सहित शहर के बड़ी संख्या में लोगों का सहयोग मिला।

इस पहल को क्रिएटिव माइंड्स, ओहो रेडियो, रेड एफ एम, डिस्कवर मैगज़ीन, द गढ़वाल पोस्ट, द मैड फाउंडेशन, इनटू द फ्यूचर और ज़टपट डिलीवरी ने सहयोग दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!