Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने कठुआ हमले में शहीदों की याद में किया वृक्षारोपण

2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 13 जुलाई 2024, देहरादून। जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के पाँच वीर सैनिकों को नमन करते हुए उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले वृक्षारोपण करने के साथ-साथ उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के पाँच वीर सैनिकों को नमन करते हुए शनिवार को गाँधी पार्क में उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले संगठन से जुड़े अनेक पत्रकारों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण करने के साथ-साथ उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीदों को नमन करते हुए वृक्षारोपण के पश्चात उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने कहा की पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। हमें अन्य वृक्षों के साथ-साथ फलदार वृक्षों का रोपण अधिक से अधिक करना चाहिए ताकि हमारे साथ साथ जानवर और पशु-पक्षियों को उन फलदार वृक्षों का भविष्य में लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पांच शहीदों की याद में जो पाँच वृक्ष रोपित किए गए हैं इसका मुख्य उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी उन वृक्षों से प्रेरणा लेकर हमेशा शहीदों का स्मरण करें और देश एवं समाज के लिए उनके मन में समर्पण का भाव उत्पन्न हो।

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने वृक्षारोपण कर लोगों से अपील की कि वे वृक्षों को न काटे और अपने घर के आसपास या अन्य जगहों पर वृक्षारोपण करें ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ और हरा भरा बना रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश सेमवाल, जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, जिला संरक्षक नरेश रोहिला, प्रदेश उपाध्यक्ष बीना उपाध्याय, प्रदेश संगठन प्रभारी सुशील चमोली, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसांईं, जिला कोषाध्यक्ष इंद्रेश्वरी मंमगाई, जिला प्रचार मंत्री यशराज आनंद, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिरारी, जिला संगठन मंत्री विनीत गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यू, जिला महामंत्री राकेश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट, सदस्य शिवनारायण, जगमोहन मौर्य, हेमंत शर्मा, भूपेंद्र भट्ट, अरुण आसमड अनेक पत्रकार शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!