Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादूनविशेष

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जीता स्कॉच अवार्ड 2022, जल प्रबंधन प्रणाली हेतु दिया गया अवार्ड

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 13 जुलाई 2024, देहरादून। देहरदून स्मार्ट सिटी द्वारा देहरादून में जलापूर्ति प्रणाली को उच्चीकृत करने हेतु स्काडा वाटर एटीएम एवं वितरण प्रणाली ठीक करने का कार्य किया है, इन्ही कार्यों हेतु देहरादून स्मार्ट सिटी ने आज, 13 जुलाई को दिल्ली में अवार्ड प्राप्त किया है ।

यह अवार्ड भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अतिरिक्त/अभिनव प्रयास करने वाले संस्थानों/विभागों/व्यक्क्तियों के विशेष परियोजनाओं और संस्थानों को दिया जाने वाला देश का विशेष एवं उच्चस्तरीय सम्मान है। वर्ष 2003 में इस प्रकार के अभिनव पहल को सम्मानित-करने हेतु की गयी थी। इस पुरस्कार में डिजिटल, वित्तीय और सामाजिक समावेश के क्षेत्र में बेहतरीन कामों को शामिल किया जाता है। स्कॉच अवॉर्ड पाने वाले लोगों में उद्योग जगत के दिग्गज, विद्वान, टेक्नोक्रेट्स, महिला नेता और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता शामिल हैं।

देहरदून स्मार्ट सिटी द्वारा देहरादून में जलापूर्ति प्रणाली को उच्चीकृत करने हेतु स्काडा वाटर एटीएम एवं वितरण प्रणाली ठीक करने का कार्य किया है, इन्ही कार्यों हेतु देहरादून स्मार्ट सिटी ने अवार्ड प्राप्त की है। परियोजना कार्यों के लगभग 12 करोड़ रुपये बचत माह में होने के साथ-साथ शहर में पानी की आपूर्ति में भी सुधार हुआ है।

इसके अतिरिक्त 24 वाटर एटीएम से 16 लाख लोग भी लाभान्वि हुये हैं।

इसी कार्यक्रम कॆ क्रम मॆ देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी/ज़िलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिया ने कहा कि पॆयजल सम्वर्धन परियोजनाओं में देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये कार्य यथा वाटर मीटर, स्कॉडा स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट वाटर सप्लाई ऑग्व्यूमेटेंशनआदि परियोजना के द्वारा पानी के उत्पादन, वितरण, उपलब्धता आदि को अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से उच्चीकरण-करने हेतु नवीन प्रणाली अध्यारोपण का कार्य किया गया है। इस स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न परीयोजनाओं की समीक्षा के उपरात देहरादून स्मार्ट सिटी के द्वारा वाटर मैनेजमेंट कार्यों में पुरस्कार प्रदान किया गया है।

इस प्रकार के राष्ट्रीय पुरसकार प्राप्त होने पर न केवल सभी टीम को प्रोत्साहन प्राप्त होता है बल्कि कार्य को और एक से करने हेतु टीम प्रेरित होती है।

स्मार्ट सिटि की ओर से अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीर्थ पाल सिंह एवं ए.जी.एम. कृष्ण पल्लव चमोला द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार ग्रहण किया गया।

विदित रहे कि इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर में पेयजल व्यवस्था उपलब्धता के साथ-साथ अपव्ययता को कुशल रूप से प्रबंधित करने हेतु कार्य किये गये हैं I
प्रदेश में पहली बार जल उत्पादन में ऊर्जा दक्ष उपकरणों के प्रयोग से पीपीपी मोड से परियोजनाओं का संचालन किया गया है जिससे न केवल ऊर्जा बचत हो रही है अपितु सरकार द्वारा ट्यूबवेलों के संचालन एवं अंनुक्षण हेतु होने वाले व्यय में भी बचत हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!