Breaking News :
>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

इन दिनों धुआँधार बैटिंग में जुटे हैं धामी सरकार के मंत्रीगण, हर कदम पर हाईकमान तक की नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मई 2022, सोमवार, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्री इन दिनों धुआंधार बैटिंग में जुटे पड़े हैं। मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में केवल नौ सदस्य हैं तो स्वाभाविक रूप से एक मंत्री के पास कई विभागों का जिम्मा है। कुर्सी संभाले दो महीने भी नहीं हुए, लेकिन मंत्री हैं कि ताबड़तोड़ बैठकें कर एक तीर से कई निशाने साध रहे हैं। सरकारी योजनाओं की समीक्षा हो गई और साथ ही अफसरों को भी दे दिया सख्त लहजे में संदेश कि काम में हीलाहवाली कतई नहीं चलेगी।

कुछ मंत्री तो अलग-अलग जिलों में पहुंचकर विभागीय कामकाज का जायजा लेने बाकायदा छापेमारी तक कर चुके हैं। वैसे, इस तरह की सक्रियता सब को भा रही है, लेकिन यह भी सच है कि इसके मूल में कहीं न कहीं सौ दिन का लक्ष्य है। दरअसल, सरकार के शुरुआती सौ दिन के रोडमैप पर मंत्रियों के कदम किस तरह आगे बढ़ रहे हैं, इस पर हाईकमान तक की नजर है।

भाजपा और कांग्रेस फिर आमने-सामने

विधानसभा चुनाव के ढाई महीने बाद ही भाजपा और कांग्रेस फिर आमने-सामने हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीट खाली की। कांग्रेस ने दावा किया कि मुख्यमंत्री को वाकओवर नहीं दिया जाएगा और पार्टी उप चुनाव में पूरी ताकत झोंकेगी। यह बात अलग है कि प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के नामांकन में न पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे और न प्रीतम सिंह, जो पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। इतना जरूर है कि भाजपा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा कांग्रेस नेता मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देने का कोई अवसर नहीं चूक रहे हैं। अब तो भाजपा नेता चुटकी भी लेने लगे हैं कि कांग्रेस चम्पावत के चुनाव मैदान में भाजपा का सामना नहीं कर पा रही है, लिहाजा निर्वाचन आयोग के दर पर दस्तक देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की औपचारिकता निभा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौकरशाही के पेच कसने की कर दी शुरुआत

उत्तराखंड में नौकरशाही की मनमानी जन्म से ही चली आ रही है। मंत्री और विधायक तक सार्वजनिक मंचों पर अपनी व्यथा प्रकट कर चुके हैं। पिछली सरकार के समय तो मुख्य सचिव को आदेश जारी करने पड़े कि जन प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों का व्यवहार किस तरह होना चाहिए। दिलचस्प यह कि दोबारा पद संभालते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौकरशाही के पेच कसने की शुरुआत कर दी है।

हाल में मुख्य सचिव ने दो आदेश जारी किए। पहला यह कि सोमवार को शासन में कोई बैठक नहीं होगी, ताकि आम जन अधिकारियों से मिल अपनी समस्याएं रख सकें। दूसरा आदेश यह कि मंगलवार और गुरुवार को शासन में ऐसी कोई बैठक नहीं होगी, जिसमें जिले के अधिकारियों को भी शामिल होना होता है। इन दो दिन अधिकारी अपने जिलों में जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। आगाज तो अच्छा है, देखते हैं नौकरशाही इसे किस अंजाम तक पहुंचाती है।

चार धाम यात्रा ने इस वर्ष शुरुआती दो सप्ताह में ही पुराने रिकार्ड ध्वस्त कर दिए

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा ने इस वर्ष शुरुआती दो सप्ताह में ही पुराने रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्ष यात्रा सीमित रही, इसलिए इस बार श्रद्धालु चार धाम के दर्शन का अवसर नहीं चूकना चाहते। सरकार ने तैयारी तो पूरी की, लेकिन तीर्थयात्रियों की भारी संख्या के समक्ष ये भी कम पड़ गईं। सरकार ने व्यवस्था बनाने को चारों धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या का निर्धारण कर दिया। साथ ही पंजीकरण भी अनिवार्य कर दिया गया।

किसी भी धाम में वीआइपी दर्शन नहीं होंगे

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर सरकार ने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया कि अब किसी भी धाम में वीआइपी दर्शन नहीं होंगे। कोई भी विशिष्ट व्यक्ति हो, उसे आम श्रद्धालु की ही तरह पंक्तिबद्ध होकर दर्शन करने पड़ेंगे। सरकार के इस कदम की सर्वत्र सराहना हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!