Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल के दौरे पर, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ करेंगे बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मई 2022, सोमवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार सुबह वायुसेना के हेलिकाप्टर से लुंबिनी पहुंचे। लुंबिनी पहुंचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी अभी लुंबिनी में महामाया देवी मंदिर में हैं। मोदी ने प्रार्थना भी की। इस दौरान पीएम देउबा भी उनके साथ थे।

प्रधानमंत्री मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक भी करेंगे। दोनों नेताओं के बीच विकास, पनबिजली और संपर्क जैसे कई क्षेत्रों द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

बता दें कि साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का ये पांचवी बार नेपाल का दौरा है। बताया जा रहा है कि पीएम सुबह 10 बजे नेपाल पहुंचेंगे और शाम को वापस आ जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी लुंबिनी में मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री नेपाल सरकार के तत्वावधान में लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित बुद्ध जयंती कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल रहेंगे।

अपने दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा कि हमारे नेपाल के साथ संबंध अद्वितीय हैं। दोनों देशों के बीच सभ्यतागत और लोगों से लोगों के संबंध हमारे करीबी रिश्तों की स्थायी इमारत पर खड़े हैं। मेरी इस यात्रा का उद्देश्य समय की कसौटी पर खरे उतरे इन संबंधों को और मजबूत करना है, जिन्हें सदियों से पोषित किया गया है और ये हमारे आपसी मेलजोल के लंबे इतिहास में दर्ज हैं।

प्रधानमंत्री मोदी नेपाल से कुशीनगर लौटकर बुद्ध की महा‍परिनिर्वाणस्‍थली पर वंदन करेंगे। 30 मिनट प्रवास के बाद शाम करीब पांच बजे लखनऊ के लिए प्रस्‍थान करेंगे। प्रधानमंत्री लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर यूपी के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री राज्य के मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे।

नेपाल के अद्भुत लोगों के बीच आकर खुश हूँ : प्रधानमंत्री मोदी

नेपाल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है। मोदी ने कहा कि मैं लुंबिनी पहुंचने पर प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किए जाने पर उनका धन्यवाद करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा है मैं नेपाल के अद्भुत लोगों के बीच आकर खुश हूं।

प्रधानमंत्री देउबा ने लिया तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर नेपाल सरकार सतर्क है, कार्यक्रम को देखते हुए यहां के सभी मंदिरों को एसपीजी व नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने कब्जे में ले लिया है। बीती शाम नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने मंत्रियों के साथ लुंबिनी पहुंचे। पीएम देउबा ने तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने पीएम के दौरे की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट भी दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!