Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

त्रिपुरा में फेरबदल कर भाजपा ने दिया सख्‍त संदेश, भाजपा शासित प्रदेशों में प्रदर्शन से ही तय किया जाएगा नेतृत्व

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मई 2022, सोमवार, अगरतला/नई दिल्ली। पिछले 6 – 7 वर्षों में भाजपा का सिर्फ आकार ही बड़ा नहीं हुआ बल्कि इसकी सोच और फैसले को अमल करने की अपार शक्ति भी बार बार दिखी है। उत्तराखंड में चुनाव से महज कुछ महीने पहले लगातार दो मुख्यमंत्री बदलने के बावजूद मिली सफलता ने भाजपा नेतृत्व की इस सोच को और भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेशों में पार्टी के चेहरे को न सिर्फ बेदाग और क्षमता के बल पर सर्वमान्य होना चाहिए बल्कि जनता के बीच का होना चाहिए।

अगर इसमें कोई कमी दिखती है तो उसे हटाने में भावी चुनाव भी बाधक नहीं बन सकता है। त्रिपुरा में चुनाव में महज आठ-नौ महीने पहले मुख्यमंत्री बिप्लव देव को बिना किसी टकराव हटाकर भाजपा ने फिर से साबित कर दिया है कि यहां पार्टी नेतृत्व सबल है। यही कारण है कि पिछले एक साल में पार्टी ने पांच मुख्यमंत्री बदले हैं।

त्रिपुरा में हुए बदलाव के बाद जाहिर तौर पर हिमाचल प्रदेश, जहां हाल के उपचुनावों में भाजपा को विफलता मिली है, कर्नाटक जहां अंदरूनी लड़ाई तेज है और मध्य प्रदेश जहां जहां लंबे समय से एक ही चेहरा है में भी बदलाव को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।

हालांकि फिलहाल पार्टी नेतृत्व इन राज्यों में किसी बदलाव को नकार रहा है लेकिन सूत्रों की मानी जाए तो रोजाना स्तर पर हर प्रदेश की रिपोर्ट पर चर्चा हो रही है। हाल ही में पार्टी ने उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में सरकार दोहराई है और यह सिलसिला तोड़ना नहीं चाहती है। लिहाजा किसी भी फैसले में असमंजस नहीं होगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद लगातार हिमाचल के दौरे पर हैं और बूथ स्तर तक से उनके पास फीडबैक आ रहा है। त्रिपुरा में बिप्लव देव के खिलाफ असंतुष्ट नेताओं की तमाम शिकायतों के बावजूद भाजपा शीर्ष नेतृत्व उन्हें मौका देता रहा। लेकिन चार सालों के बाद भी बिप्लब देब न सिर्फ असंतुष्ट नेताओं को साधने में विफल रहे, बल्कि उनके खिलाफ विरोध के स्वर और मुखर भी हो गए थे।

पार्टी के भीतर आपसी कलह से सरकार का कामकाज भी प्रभावित हो रहा था। सीपीएम के लंबे शासन काल के बाद पहली बार मिली ऐतिहासिक जीत को भाजपा इतनी जल्दी गंवाना नहीं चाहती है। वैसे बिप्लव को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि पद से हटने के बावजूद उन्हें चुनाव में जी जान से जुटना होगा और जनता तक जाकर यह देखना भी होगा कि जो काम चार साल किए वह कहां तक पहुंचा है। इसकी रिपोर्ट भी संगठन और नए मुख्यमंत्री को देनी होगी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!