Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

अतिमक्रमण और अवैध निर्माण मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ की बैठक

“भाजपा की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा” : केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मई 2022, सोमवार, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अतिमक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम का अभियान जारी है। इसको लेकर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी नाराजगी जता चुकी है। सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई को लेकर AAP विधायकों के साथ बैठक की, इसके बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में नगर निगमों की ओर से कई जगह बुलडाेजर चलाए जा रहे हैं, हम भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, मगर जिस तरह से भाजपा कार्रवाई कर रही है, वह बिल्कुल गलत है। क्योंकि दिल्ली 80 प्रतिशत अनियमित तरीके से बसी है, तो क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को ताेड़ दिया जाएगा। लोगों को मौका तक नहीं दिया जा रहा है, 40 साल से रह रहे लोग अपने मकान के कागज दिखा रहे हैं, उन्हें भी नहीं सुना जा रहा है। यह बिल्कुल गलत हो रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 1700 अनियमित कालाेनियां हैं, जिनमें 50 लाख से अधिक लोेग रहते हैं, 13 लाख के करीब लोग झुग्गी बस्तियों आदि में रहते हैं। इन्हें सभी को भाजपा शासित नगर निगम तोड़ने जा रही है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को विधायकों के साथ बैठक ली है। उनसे कहा है कि भाजपा शासित नगर निगमों की इस कार्रवाई का डटकर विरोध करें, इस लड़ाई में जनता के साथ खड़े हों, अगर जेल भी जाना पड़े तो जाएं, मगर भाजपा की इस गुंडागर्दी को नहीं हाेने दें।

विदित रहे कि इससे पहले यह बैठक शनिवार को होनी थी, लेकिन पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके की एक इमारत में भीषण आग लगने के बाद रद्द कर दी गई, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ भाजपा की अतिमक्रमण और अवैध निर्माण की कार्रवाई पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सवाल उठाए थे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था और उनसे अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर ”विनाश” को रोकने का आग्रह किया था। उपमुख्यमंत्री मनीष  सिसोदिया ने ने भाजपा की ”बुलडोजर राजनीति” की भी आलोचना की और दावा किया कि एमसीडी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 63 लाख घरों को तोड़ने की तैयारी कर रही है। मनीष सिसोदया ने यह भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी बुलडोजर का डर दिखाकर लोगों से वसूली कर रही है।

शाहीन बाग, अब्दुल फज़ल एन्क्लेव, ओखला, तिलक नगर वेस्ट, मदनपुर खादर ईस्ट, जैतपुर, सरिता विहार, जसोला, कंचन कुंज, मधु विहार, विष्णु गार्डन, उत्तम नगर आदि इलाकों में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!