Breaking News :
>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज>>बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव>>पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज>>लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

पर्यटन मंत्री ने किया “गो फर्स्ट” एयरलाइंस सेवा का शुभारंभ

  • “गो फर्स्ट” एयरलाइंस सेवा से शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवंबर 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून से मुंबई और दिल्ली के लिए “गो फर्स्ट” की सीधी उड़ान का शुभारंभ किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून से मुंबई और दिल्ली के लिए गो एयरलाइंस इंडिया लिमिटेड “गो फर्स्ट” की सीधी उड़ान का शुभारंभ करते हुए कहा कि “गो फर्स्ट” एयरलाइंस की कनेक्टिविटी बहुत ही अच्छी है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि “गो फर्स्ट” एयरलाइंस सेवा के माध्यम से बहुत से पर्यटक उत्तराखंड आकर शीतकालीन पूजा का लाभ उठायेंगे।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि शीतकाल में यमुनोत्री की पूजा खरसाली में, गंगोत्री की मुखवा में, भगवान केदारनाथ की उखीमठ में और भगवान बद्री विशाल की पूजा पांडुकेश्वर एवं जोशीमठ में होती है। इसलिए हम चाहेंगे कि शीतकालीन पूजा के साथ साथ श्रद्धालु भगवान के दर्शनों के लिए उत्तराखंड आयें।

उन्होंने कहा कि “गो फर्स्ट” एयरलाइंस कनेक्टिविटी शुरू होने से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। शीतकाल में उत्तराखंड आने वाले पर्यटक पहाड़ में होने वाली बर्फबारी, ओली में स्किंइग में और चौपता के विहंगम दृश्य का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने पहली उड़ान जी-8 2306 को देहरादून से अपराहन 3:00 बजे हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।

इसमें दो राय नहीं कि इस सेवा की शुरुआत और नए स्टेशन के जुड़ने से गो फर्स्ट की मजबूत नेटवर्क क्षमता शहरों के बीच बढ़ी हुई कनेक्टिविटी, ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प प्रदान करेगी। उसी दिन वापसी की उड़ान यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने और समय बचाने में सक्षम बनायेगी। यह व्यापार और अवकाश दोनों के मामले में इस क्षेत्र को बहुत लाभ देगा।

देहरादून अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, रांची, पटना, वाराणसी और गोवा के कनेक्शन के साथ मुंबई (1 x दैनिक), दिल्ली (2  x  दैनिक) से जुड़ा होगा।
इस अवसर पर बोलते हुए, गो फर्स्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कौशिक खोना ने कहा कि गो फर्स्ट एक मजबूत नेटवर्क बनाने का लगातार प्रयास रहा है जो हमारे ग्राहकों को यात्रा में आसानी और चुनने के लिए व्यवहार्य विकल्प प्रदान करेगा। नए स्टेशनों के जुड़ने से न केवल हमारा नेटवर्क मजबूत होगा बल्कि ग्राहकों को महानगरों और अन्य महत्वपूर्ण शहरों और उससे आगे के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत सहित “गो फर्स्ट” एयरलाइंस के अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!