Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

उत्तराखंड में फैशन के बढ़ते क्रेज को देखते हुए दून में हुआ टीएंडएच (TRUEFITT & HILL) के 24वें आउटलेट का शुभारंभ

  • ट्रूफिट एंड हिल (TRUEFITT & HILL) देहरादून-उत्तराखंड में अपने 24वें आउटलेट का 13 नवंबर को शुभारंभ कर रहे हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, नवम्बर 2021, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखंड में फैशन के बढ़ते क्रेज को हुए ट्रूफिट एंड हिल (TRUEFITT & HILL) टीएंडएच को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वे देहरादून-उत्तराखंड में अपने 24वें आउटलेट का 13 नवंबर को शुभारंभ कर रहे हैं। गुरूवार को राजपुर रोड में एक प्रेसवार्ता के दौरान फ्रैंचाइज़ीे मालिक पंकज मदान ने बताया कि लगभग 2 शताब्दियों से ब्रिटिश नागरिकों के बीच ट्रूफिट एंड हिल (टीएंडएच) पसंदीदा ब्रांड रहा है। बदलते समय के साथ दून में भी फैशन के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए टीएंडएच ने दून में अपना आउटलेट स्थापित करने का निर्णय लिया है। आज के समय में जहां सुरक्षा और स्वच्छता महत्वपूर्ण है, ऐसे में टीएंडएच अपने ग्राहकों को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए टीएंडएच के फ्रैंचाइज़ीे मालिक पंकज मदान ने कहा कि हम सभी के लिए यह एक और मील का पत्थर है कि हम उन परिस्थितियों और वातावरण के बावजूद एक सुरक्षित आउटलेट स्थापित करने में कामयाब हुए हैं। हम टीएंडएच में यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे प्रत्येक विश्वसनीय ग्राहक को हमारी सेवाओं और उत्पादों का सर्वाेत्तम लाभ मिले। हेयरकट से लेकर शेव तक हर सेवा, हर बातचीत को बड़ी सटीकता के साथ और सख्त स्वच्छता और सुरक्षा सावधानियों के साथ निष्पादित किया जाता है।

प्रेसवार्ता के दौरान कुनाल मौर्य स्टोर मैनेजर ने बताया कि टीएंडएच ने लॉयड्स लक्ज़री लिमिटेड के साथ भारत के 11 से अधिक शहरों और ढाका, बांग्लादेश में 25 विशेष अत्याधुनिक ऑपरेटिंग आउटलेट सफलतापूर्वक लॉन्च किए हैं। आने वाले वर्षों में ग्रूमिंग क्षेत्र के लिए नए क्षितिज और संभावित रास्ते तलाशने के लिए आशान्वित है। उन्होंने बताया कि आज पुरुष इस बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं कि वे क्या पहनते हैं और कैसे दिखते हैं। एक महत्वाकांक्षी ब्रांड होने के नाते, हम दून के लोगों को सर्वश्रेष्ठ ग्रूमिंग देने के लिए तत्पर हैं। स्टोर मैनेजर कुनाल मौर्य ने बताया कि 13 नवंबर को टीएंडएच को देहरादून वासियों के लिए खोला जाऐगा और इस अवसर पर कई अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।

प्रेसवार्ता का आयोजन व सजावट ब्लेस्ड विद बेस्ट के संस्थापक शिवा कौशल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विपिन कुमार डोगरा सहित टीएंडएच के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!