Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य कर रही उत्तराखंड की धामी सरकार

  • मुख्यमंत्री धामी के एनडी दांव से उत्तराखंड में कांग्रेस हुई चारों खाने चित

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवंबर 2021, गुरुवार, देहरादून। देश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल रहे स्व० पंडित नारायण दत्त तिवारी का कद बहुत बड़ा रहा है। उत्तराखंड में भी उन्हें विकास पुरूष के नाम से जाना जाता है। उनके समय में हुए विकास कार्यों की तारीफ आम जनता से लेकर राजनेता तक करते हैं। उनके इन्हीं कामों व सियासी कद का लाभ भाजपा विधान सभा चुनाव में लेना चाहती है।

बुधवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी के मंच से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करती है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व० पंडित नारायण दत्त तिवारी के कार्यों को हमारी सरकार ने सम्मान दिया है। पंतनगर सिडकुल का नाम अब पंडित नारायण दत्त तिवारी के नाम से होगा। उत्तराखंड गौरव सम्मान-2021 भी उन्हें दिया गया है। वह इस योग्य रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड का विकास किया है। अब ननिहाल बल्यूटी गाँव की सड़क एनडी के नाम से जानी जाएगी।

एनडी तिवारी की भाजपा के मंच पर जय जयकार

अचानक भाजपा के प्रिय हुए एनडी को लेकर कांग्रेस अधिक सकते में आ गई है। हालांकि जब कांग्रेस-2012 में सत्ता में आई, तब भी एनडी को अधिक महत्व नहीं मिल सका। उस समय प्रदेश की कमान हरीश रावत के हाथ में थी। तिवारी के पुत्र स्वर्गीय रोहित तिवारी और पत्नी उज्जवला भी तब उत्तराखंड का दौरा कर रहे थे। यह दौरा तब हरीश रावत को भी चुभ रहा था। अब 2022 के लिए सत्ता की लड़ाई है। जीतने के लिए लिए सत्तारूढ़ भाजपा जहाँ हर दांव खेलने में जुटी है तो कांग्रेस भी अपनी सियासी रणनीति में जुट रही है।

आपको बता दें कि तीन बार उत्तर प्रदेश व एक बार उत्तराखंड के सीएम, राज्यपाल और केंद्र में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले स्व० पंडित नारायण दत्त तिवारी कभी कांग्रेस के दिग्गज थे। अंतिम समय में कांग्रेस में ही वह उपेक्षित हो गए। उनके निधन के बाद अब भाजपा ने भी उन्हें मान-सम्मान के साथ ही नाम देना शुरू कर दिया है। अपने मंच से तिवारी की जय-जयकार करने लगे हैं। यह नजारा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!