Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

फेसबुक पर अपनी पोस्ट में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने हरदा को संबोधित करते हुए लिखा, “दाज्यू ! आपका 2022 नहीं, 2017 का चुनाव ही था आखिरी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उस वक्तव्य पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने तंज कसा, जिसमें रावत ने कहा कि 2022 उनका आखिरी चुनाव होगा। मंत्री आर्य ने फेसबुक पर अपनी पोस्ट में हरदा को संबोधित करते हुए लिखा, “दाज्यू अब उम्र भी बहुत हो गई है। ऊपर वाले ने आपको कई पद भी दे दिए, अब लालसा समाप्त कर आराम करें।…आपका 2022 का नहीं बल्कि 2017 का चुनाव ही आखिरी चुनाव था। तब जनता ने आपको सेवानिवृत्त कर दिया था।”

कैबिनेट मंत्री आर्य ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दिए जाने वाले टेक होम राशन (टीएचआर) के मामले में भी हरदा को घेरा। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में टीएचआर की टेस्टिंग के बाद ही वितरण अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद हरदा इस मामले में बिना सोचे-समझे बोल गए। आर्य ने लिखा, ‘आपको तो अच्छी गुणवत्ता का टीएचआर महिलाओं व बच्चों को दिए जाने पर भी तकलीफ है। सबसे बड़ी बात ये कि इससे स्वयं सहायता समूहों की मातृशक्ति का काम छीना नहीं जा रहा, बल्कि यह कार्य ज्यादा से ज्यादा समूहों को देने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।’

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि टेंडर सुनते ही हरदा बोल जाते हैं। इसमें दोष हरदा का नहीं, बल्कि उनके पूर्व के क्रियाकलापों का है। उन्होंने लिखा है, ‘दाज्यू शायद आप भूल गए, आपके टेंडर प्रेम से ही आपका नाम भी बदलकर ‘डेनिस’ वाले हरदा हो गया था।…आपको महिलाओं व बच्चों की चिंता कभी नहीं रही। आपने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में राज्य के हर शहर, गांव, गली-चौराहों पर शराब के ठेके व बार खुलवाए और प्रदेश का भविष्य बर्बाद करने का काम किया।’ भू-कानून के मसले पर हरदा को घेरते हुए मंत्री ने लिखा कि शायद वह यह भूल गए कि उनके कार्यकाल में ही प्रदेश की करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव भू-माफिया को दे दी गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!