Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राकेश टिकैत ने किया एलान : अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे उत्तराखंड बार्डर पर करेंगे घेराबंदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। भारतीय किसान यूनियन ने एलान किया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे उत्तराखंड बार्डर पर घेराबंदी करेंगे। यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तराखंड में मजबूत भू कानून का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बाहरी लोग को जमीन बेच कर प्रदेश बेचने का का कर रही है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में विलेज टूरिज्म पॉलिसी लागू करने की मांग की। तो चलिए जानते है यूनियन की और क्या मांगें हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को देहरादून प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नए कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध जाताया। राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार से नए कृषि कानून वापस लेने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि कानून वापस नहीं लिए जाने तक किसानो का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ट्रांसपोर्ट पॉलिसी लागू करते हुए ट्रांसपोर्ट व्यवसाइयों को पर सब्सिडी देने की मांग भी की।

टिकैत ने कहा कि उन्होंने चीन बॉर्डर के समीप स्थिति गांवों को अलग जोन और संरक्षण के लिए अलग नीति बनाई जााए। टिकैत ने प्रदेश में हिल पॉलिसी लागू करने की पैरवी भी की। उन्होंने कहा कि मैदान इलाकों के लोग को पहाड़ों में सेवा देने पर कई लाभ दिए जाते हैं। हिल पॉलिसी के तहत पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग को ज्यादा सुविधाएं देने की मांग की, ताकि पलायन पर रोक लगाई जा सके।

राकेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार इन मांगों पर अमल नहीं करती है तो किसान बार्डर पर भी डेरा डाल देंगे और सरकार के प्रतिनिधियों की आवाजाही को पूरी तरह बाधित कर देंगे। इस मौके पर प्रदेश के किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!